Teri Meri Doriyaann: बीच में ही सीरियल को अलविदा कहेगा ये किरदार, अब नहीं आएगा नजर
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Feb 2024 7:44 AM
Teri Meri Doriyaan
Teri Meri Doriyaann: बीच में ही सीरियल को अलविदा कहेगा ये किरदार, अब नहीं आएगा नजर'तेरी मेरी डोरियां' में वीर का किरदार जतिन अरोड़ा निभाते है. इस किरदार से उन्होंने सबका दिल जीत लिया. सुनने में आया है कि वो शो को अलविदा कह रहे हैं.
Teri Meri Doriyaann: स्टार प्लस का सीरियल ‘तेरी मेरी डोरियां‘ में विजयेंद्र कुमेरिया और हिमांशी पाराशर लीड रोल निभाते हैं. विजयेंद्र, अंगद का किरदार निभाते है और हिमांशी, साहिबा का रोल प्ले करती है. ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि कीरत और वीर की शादी टूट गई है. शादी टूटने की वजह से वीर काफी गु्स्से में है और साहिबा से बदला लेने का प्लान बनाता है. इसमें उसका साथ सीरत देती है. वीर का किरदार अब काफी बदल गया है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि वो शो को छोड़ रहे हैं.
‘तेरी मेरी डोरियां’ को जतिन अरोड़ा ने कहा अलविदा
‘तेरी मेरी डोरियां’ में वीर का किरदार जतिन अरोड़ा निभाते है. इस किरदार से उन्होंने सबका दिल जीत लिया. अब शो में उनका रोल नकारात्मक हो गया है. सुनने में आया है कि वो शो को अलविदा कह रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में जतिन ने इसपर चुप्पी तोड़ी है. इंडिया फोरम से बात करते हुए जतिन ने कहा कि, “हां, यह सच है. मैं जा रहा हूं. यह मुख्य रूप से मेरे स्वास्थ्य और मेरे दिमाग में कुछ चीजों के कारण है, जिन्हें सुलझाने की जरूरत है.”
जानें जतिन अरोड़ा ने क्या कहा
जतिन अरोड़ा ने आगे कहा, वीर सकारात्मक रहे हैं एक साल से फिर उनका किरदार नेगेटिव हो गया. एक अभिनेता के रूप में, मैंने अपने किरदार के सभी शेड्स निभाए हैं, और यह एक अच्छा सफर रहा है. शो और उन सभी अद्भुत लोगों को छोड़ना दिल तोड़ने वाला है, लेकिन मैं इसमें बना रहूंगा उनके साथ संपर्क में हूं. मैं अपने शो के सभी साथी कलाकारों के संपर्क में हूं. इसलिए, ऐसी कोई टेंशन की बात नहीं है. हालांकि सबको याद करूंगा.
Also Read: Teri Meri Doriyaann में होगी नयी एंट्री, साहिबा और अंगद की जिंदगी होगी तबाह, जानें कौन है वो शख्स
अब इस नये शो में आएंगे नजर !
आगे जतिन अरोड़ा ने फ्यूचर प्लान पर कहा, मैं एक अभिनेता के रूप में आगे बढ़ने की उम्मीद कर रहा हूं और शायद कुछ नए अवसर तलाश रहा हूं. मुझे अपने स्वास्थ्य पर काम करने की जरूरत है क्योंकि यह मेरी प्राथमिकता है, यही वजह है कि मैंने कुछ निर्णय लिए हैं. देखते हैं आगे क्या होता है.” बता दें कि वीर ने भले ही शो को अलविदा कह दिया है, लेकिन उनके फैंस उन्हें शो में मिस जरूर करेंगे.
‘तेरी मेरी डोरियां’ में अबतक ये हुआ खास
‘तेरी मेरी डोरियां’ में अबतक आपने देखा कि गैरी, साहिबा को पानी का एक गिलास देता है और उसके हालत के बारे में पूछता है. अंगद उसे आश्वस्त करता है कि वे जल्द ही पता लगा लेंगे कि क्या हुआ था. बराड़ परिवार ने साहिबा की सुरक्षा पर बात करता है और भगवान का शुक्रिया अदा करता है कि वो ठीक है. इंदर आग लगने के पीछे की वजह के बारे में सोचता है. सीरत के कमरे में गैरी आता है और उससे साहिबा को परेशान करने के बारे में सवाल करता है. सीरत को ले जाकर गैरी पूरे परिवार के सामने खड़ा कर देता है. सीरत को साहिबा को नशीली दवाएं देने के मामले में फंसाता है. सीरत घबरा जाती है और सबकुछ बोल देती है. सीरत ने योजना के लिए वीर को दोषी ठहराते हुए तर्क दिया कि उसका इरादा घातक नहीं था.
साहिबा ने वीर से पूछा ये सवाल
साहिबा, वीर से पूछती है कि वो तो उसे अपनी बहन मानता था, लेकिन ऐसा क्या हुआ जिसके बाद वो उसे मारना चाहता है. वीर गुस्सा हो जाता है और कहता है कि साहिबा की वजह से उसकी शादी कीरत से नहीं हुई. सारे दोस्त उसका मजाक उड़ाते है और सोशल मीडिया पर उसके प्रशंसक उसे जिल्टेड रॉकस्टार कहकर उसका मजाक उड़ाते हैं. ये सुनकर सारे घरवाले शौक्ड हो जाते है कि वीर इतना कैसे बदल गया. अंगद जसलीन से कहता है कि वह साहिबा को अपने कमरे में ले जाने के लिए कहता है, ताकि वो आराम कर पाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










