Teri Meri Doriyaann: वीर के बाद इस किरदार ने शो को कहा अलविदा, अंगद-साहिबा की जिंदगी से चला जाएगा दूर

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Mar 2024 9:50 AM

विज्ञापन

Teri Meri Doriyaan

Teri Meri Doriyaann: वीर बरार का किरदार निभाने वाले जतिन अरोड़ा ने सीरियल ‘तेरी मेरी डोरियां‘ को छोड़ दिया है. अब सीरियल में कीरत का किरदार निभाने वाली प्राची हाड़ा भी शो को अलविदा कह रही है.

विज्ञापन

Teri Meri Doriyaann: स्टार प्लस का सीरियल ‘तेरी मेरी डोरियां‘ दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स नये-नये ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं. शो की कहानी अंगद और साहिबा के बीच घूम रही है, जिसे विजयेंद्र कुमेरिया और हिमांशी पाराशर निभा रहे हैं. ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि कीरत और वीर की शादी टूटने की वजह से घर में काफी हंगामा हुआ है. वीर इस बात के लिए साहिबा से बदला लेना चाहता है और उसे मारना चाहता है. वीर का साथ कीरत देती है. हालांकि दोनों अपने चाल में कामयाब नहीं हो पाते और पकड़े जाते है. खबरें है कि शो में कीरत का रोल निभा रही प्राची हाड़ा शो को अलविदा कह रही है.


सीरियल ‘तेरी मेरी डोरियां’ को कीरत ने कहा अलविदा

वीर बरार का किरदार निभाने वाले जतिन अरोड़ा ने सीरियल ‘तेरी मेरी डोरियां‘ को छोड़ दिया है. अब सीरियल में कीरत का किरदार निभाने वाली प्राची हाड़ा भी शो को अलविदा कह रही है. टीम इंडिया फोरम ने इस खबर की पुष्टि के लिए प्राची से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि वो शो को छोड़ रही है. इस बारे में जानकर फैंस यकीनन दुखी होंगे. कीरत के रोल ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई थी. इस किरदार की वजह से उन्हें घर-घर में लोग पहचानने लगे थे.


प्राची हाड़ा ने शेयर किया ये रील
वहीं, प्राची हाड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर रील वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो ‘तेरी मेरी डोरियां‘ के सारे कलाकारों के साथ दिख रही है. इसके साथ उन्होंने लिखा, अलविदा कहना कठिन है, लेकिन यादें बनी रहेंगी. हमारे दोबारा मिलने तक. इस पोस्ट पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि जतिन अरोड़ा ने शो को थोड़ने पर कहा था, “हां, यह सच है. मैं जा रहा हूं. यह मुख्य रूप से मेरे स्वास्थ्य और मेरे दिमाग में कुछ चीजों के कारण है, जिन्हें सुलझाने की जरूरत है. वीर सकारात्मक रहे हैं एक साल से फिर उनका किरदार नेगेटिव हो गया. एक अभिनेता के रूप में, मैंने अपने किरदार के सभी शेड्स निभाए हैं, और यह एक अच्छा सफर रहा है.”


सीरत को बुरा-भला कहेगी उसकी मां
‘तेरी मेरी डोरियां‘ के ट्रैक की बात करें तो साहिबा को अंगद फूल देता है और इसे साहिबा लेने से मना कर देती है. साहिबा ने उनकी याद दिलाने वाली किसी भी चीज को अपने पास रखने की अनिच्छा व्यक्त करते हुए उन्हें अस्वीकार कर दिया. मनबीर संतोष को कॉल कर सीरत की हरकतों के बारे में बताती है. वो कहती है कि साहिबा काफी परेशान है, लेकिन वो लोग उसका ध्यान रखने के लिए है. संतोष, सीरत को कॉलकर खूब भला-बुरा कहती है. सीरत कहती है वो उसे आज के बाद कभी फोन ना करें और वो उनके लिए मर गई है.

Also Read: Teri Meri Doriyaann: बीच में ही सीरियल को अलविदा कहेगा ये किरदार, अब नहीं आएगा नजर


साहिबा से मनबीर ने मांगी माफी
मनबीर साहिबा के पास जाती और कहती है कि उसे पागलखाना नहीं भेजना चाहिए था. मनबीर पश्चाताप करती है और साहिबा से अंगद संग अपने रिश्ते के बारे में दोबारा सोचने के लिए कहती है. अंगद, मनबीर के साथ उसकी बातचीत के बारे में जानना चाहता है, लेकिन साहिबा उसे कुछ नहीं बताती है. अंगद अपने रिश्ते को बचाने के लिए एक मौका देने की गुहार लगाते हुए साहिबा से अपने दिल की बात कहता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंगद, साहिबा एक साथ होते है और बातें करते है. तभी साहिबा गायब हो जाती है और अंगद खुद को बंधनों में जकड़ा हुआ पाता है. साहिबा की आवाज आती है कि वो उसे दुनिया से दूर लेकर आ गई है. हालांकि साहिबा का चेहरा दिखाई नहीं देता है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola