Teri Meri Doriyaann Off-Air: क्या सच में जुलाई में ऑफ-एयर हो जाएगा शो, अंगद ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम शूटिंग कर रहे…
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Jun 2024 6:00 PM
Teri Meri Doriyaann
तेरी मेरी डोरियां सीरियल को लेकर कहा जा रहा है कि ये जल्द ही बंद होने वाला है. इसे लेकर फैंस परेशान है और सच्चाई जानना चाहते हैं. अब इसपर विजयेंद्र कुमेरिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Teri Meri Doriyaann Off-Air: सीरियल तेरी मेरी डोरियां जनवरी 2023 में शुरू हुआ था और जल्द ही दर्शकों का फेवरेट बन गया. सीरियल में विजयेंद्र कुमेरिया और हिमांशी पाराशर लीड रोल प्ले करते हैं. कुछ महीने पहले ही शो में लीप आया, लेकिन इसकी कहानी दर्शकों को पसंद नहीं आई. शो की गिरती टीआरपी में भी कुछ खास देखने को नहीं मिला. इसके बाद मेकर्स ने साहिबा के किरदार को खत्म कर दिया और मिस गुरनूर को ले आए. इस बीच शो के ऑफ-एयर होने की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. इसपर विजयेंद्र ने चुप्पी तोड़ी है.
क्या ऑफ-एयर हो रहा तेरी मेरी डोरियां
पिछले कुछ महीनों से तेरी मेरी डोरियां की टीआरपी रेटिंग घटती जा रही है. इस वजह से मेकर्स काफी परेशान हो गए और उन्होंने योगेंद्र विक्रम सिंह की एंट्री शो में करवाई. उसके बाद उसका ट्रैक कुछ हफ्ते बाद ही खत्म कर दिया गया. इसके बाद मेकर्स ने साहिबा की मौत का ट्रैक लाया. हालांकि इससे भी टीआरपी में कोई बदलाव नहीं आया. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आने लगी की जुलाई में शो बंद कर दिया जाएगा. इससे फैंस परेशान हो गए.
Teri Meri Doriyaann: बीच में ही सीरियल को अलविदा कहेगा ये किरदार, अब नहीं आएगा नजर
विजयेंद्र कुमेरिया ने तोड़ी चुप्पी
विजयेंद्र कुमेरिया ने तेरी मेरी डोरियां के ऑफ एयर पर रिएक्ट किया. एक्टर ने ईटाइम्स को बताया, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. हम शूटिंग कर रहे हैं और अपना बेस्ट दे रहे हैं.” रेटिंग में गिरावट को लेकर एक्टर ने कहा, शो की शुरुआत बहुत अच्छी हुई और पिछले कुछ महीनों में कुछ दिलचस्प ट्रैक आए हैं. मेकर्स साहिबा के डबल रोल को लेकर आए है उम्मीद है कि नये ट्रैक से लोग कनेक्ट करेंगे. बता दें कि ये सीरियल स्टार प्लस पर शाम सात बजे टेलीकास्ट होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










