Teri Meri Doriyaann Leap: तेरी मेरी डोरियां में आएगा 6 साल का लीप, प्रोमो देखकर फैंस बोले- साहिबा और अंगद अलग हो जाएंगे

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Mar 2024 4:29 PM

विज्ञापन

Teri Meri Doriyaan

Teri Meri Doriyaann Leap: शो 'तेरी मेरी डोरियां' की कहानी काफी दिलचस्प हो गई है. काफी मुश्किलों के बाद अंगद और साहिबा साथ आए है. साहिबा मां बनने वाली है.

विज्ञापन

Teri Meri Doriyaann Leap: स्टार प्लस के शो ‘तेरी मेरी डोरियां’ को दर्शक पसंद कर रहे हैं. सीरियल में इन दिनों कई टर्न एंड ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो में दिखाया जा रहा है कि सीरत से अंगद और साहिबा बच जाते है. साहिबा किसी तरह सीरत के घर पहुंच जाती है, जहां उसे अंगद मिलता है. सीरत से बचकर दोनों भागते है, लेकिन सीरत वहां आ जाती है. सीरत जैसे ही साहिबा पर गोली चलाने वाली होती है, तभी वहां पर बरार फैमिली आ जाती है. शो में 6 साल का लीप आने वाला है.

तेरी मेरी डोरियां में आएगा 6 साल का लीप
सीरियल ‘तेरी मेरी डोरियां’ में मेकर्स नया ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि साहिबा मां बनने वाली है. इस बात से पूरा परिवार काफी खुश है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें साहिबा और अंगद साथ में नहीं दिख रहे है. वीडियो में देखेंगे कि साहिबा ने अपने बेटे और एक दूसरे इंसान के साथ अपनी जिंदगी शुरू कर चुकी है. अंगद अपने जीवन को पटरी पर लाने की कोशिश करता है. अंगद और साहिबा एक-दूसरे के रास्ते में आ जाते हैं. छह साल बाद अंगद को अपने सामने देखकर साहिबा शॉक्ड हो जाती है.


साहिबा की जिंदगी में आएगा तूफान
स्टार प्लस ने ‘तेरी मेरी डोरियां‘ का प्रोमो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 6 साल बाद साहिबा ने कहा है अपनी नई दुनिया की शुरूआत. लेकिन क्या साहिबा की जिंदगी में आएगा तूफान, जब अचानक से होगी साहिबा और अंगद की मुलाकात. इसपर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आगे की कहानी देखने के लिए उत्साहित हूं. एक यूजर ने लिखा, कहानी में नया ट्विस्ट आएगा. एक यूजर ने लिखा, क्या साहिबा और अंगद अलग हो जाएंगे.


‘तेरी मेरी डोरियां’ का लेटेस्ट एपिसोड
‘तेरी मेरी डोरियां’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंगद, साहिबा को आराम करने के लिए कहता है और कहता है कि इंदर, वह और मनवीर अनाथालय जाएंगे. साहिबा, अंगद से कहती है कि उसे भी जाना है और वो मान जाता है. इंदर कहता है कि यह अनाथालय उनके लिए बहुत खास है क्योंकि उन्हें अपनी बेटी सिमरन यहीं मिली. अंगद देखता है कि एक स्कूटी साइकिल है और साहिबा उस पर पैर रखने वाली है. अंगद उसे संभालता है. साहिबा कहती है कि वो हर बात पर इतना परेशान क्यों हो जाता है. अंगद कहता है कि वो पहली बार पिता बन रहा है इसलिए कुछ ज्यादा ही परेशान है.

Teri Meri Doriyaann: वीर के बाद इस किरदार ने शो को कहा अलविदा, अंगद-साहिबा की जिंदगी से चला जाएगा दूर


साहिबा ने सुनी वार्डन की बात
वार्डन और अनाथालय कार्यकर्ता अपने में बात करते है कि वो उन्हें सीमा तक ले जाएंगे और उन्हें वहां छोड़ देंगे. साहिबा ये बात सुन लेती है और अंगद को बताती है. अंगद कहता है कि यहां बच्चे ठीक है और उसे परेशाान होने की जरूरत नहीं है. साहिबा उसकी बात समझ जाती है. वो एक छोटी बच्ची को अपना नंबर लिखकर देती है. वहीं, अंगद बाद में साहिबा को वह कमरा दिखाता है, जिसे उनके बच्चे के लिए सजाया गया है. गैरी साहिबा और अंगद की तस्वीर दिखाता है जिसमें लड़की और लड़के की गुड़िया हाथ में हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola