Teri Meri Doriyaann: सीरियल से कटा इस किरदार का पत्ता, अब शो में नहीं आएगा नजर, साहिबा से है कनेक्शन

Teri Meri Doriyaan
तेरी मेरी डोरियां में विजयेंद्र कुमेरिया और हिमांशी पाराशर लीड रोल निभाते हैं. हाल ही में सीरियल में लीप आया था और नये किरदार इसमें आए थे. अब सुनने में आ रहा है कि शो से एक बहुत अहम किरदार का पत्ता कटने वाला है.
Teri Meri Doriyaann: विजयेंद्र कुमेरिया और हिमांशी पाराशर का सीरियल तेरी मेरी डोरियां में कुछ महीने पहले ही 6 साल का लीप आया था. लीप के बाद कुछ नये किरदारों की एंट्री हुई थी, जिसमें एक नाम योगेंद्र विक्रम सिंह का है. योगेंद्र शो में दिलजीत का रोल प्ले कर रहे हैं, जिसे साहिबा से प्यार है और वो उससे शादी करना चाहता है. हालांकि अब उनका किरदार जल्द ही खत्म होने वाला है. ये बात एक्टर ने खुद बताया.
तेरी मेरी डोरियां से बाहर होगा ये किरदार
तेरी मेरी डोरियां का ट्रैक इन दिनों काफी दिलचस्प है. दिलजीत ने अकीर को अपने पास रख लिया है और साहिबा-अगंद को डरा रहा है. वो साहिबा से सगाई करने जा रहा है. इस बीच अब सुनने में आ रहा है कि योगेंद्र विक्रम सिंह सीरियल से बाहर होने वाले हैं. पिंकविला से बात करते ��ुए उन्होंने कहा, “हम ऐसे दौर में हैं, जब छोटे पर्दे पर बहुत कंपीटीशन है. ट्रैक को उतनी रेटिंग नहीं मिली, जितनी मेकर्स ने उम्मीद किया था. अब दिलजीत की मौत के साथ बड़ा ट्विस्ट लाने का मेकर्स ने फैसला किया है, जो सही है. हालांकि मुझे शुरू में निराशा हुई, लेकिन अब में इससे अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं.”
Teri Meri Doriyaann: बीच में ही सीरियल को अलविदा कहेगा ये किरदार, अब नहीं आएगा नजर
योगेंद्र विक्रम सिंह ने कही ये बात
योगेंद्र विक्रम सिंह का किरदार तेरी मेरी डोरियां में अचानक एक महीने के अंदर खत्म हो रहा है. इसे लेकर उन्होंने कहा, “बेशक यह निराशाजनक है. मुझे लगता है कि कोई भी प्रभावित होगा. मेरी बहन और मेरा परिवार बेहद निराश हैं. शायद, क्योंकि वे मेरी क्षमता जानते हैं.” इसके अलाव एक्टर ने मेकर्स का शुक्रिया कहा क्योंकि उन्होंने उसे शो में काम करने का मौका दिया. गौरतलब है कि गुम है किसी के प्यार में योगेंद्र ने सम्राट चव्हाण का किरदार निभाया था, जो पाखी का पति था. हालांकि उस शो में भी उनकी मौत हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










