Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जब इस वजह से 'पोपटलाल' को शो से कर दिया गया था बाहर, फिर ऐसे हुई थी दोबारा घर में इंट्री

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Popatlal Aka Shyam Pathak : सब टीवी का फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लोगों के बीच बेहद पॉपुलर है. शो के किरदार को अब लोग उनके शो के नाम से ही जानते है. तारक शो लगातार 12 सालों से दर्शकों को हंसाता आ रहा है. शो में पत्रकार पोपटलाल का किरदार निभाने वाले एक्टर श्याम पाठक के चाहने वालों के लिस्ट लंबी है. लेकिन क्या आप जानते है एक बार शो से उन्हें बाहर निकाल दिया गया था.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Popatlal Aka Shyam Pathak : सब टीवी का फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लोगों के बीच बेहद पॉपुलर है. शो के किरदार को अब लोग उनके शो के नाम से ही जानते है. तारक शो लगातार 12 सालों से दर्शकों को हंसाता आ रहा है. शो में पत्रकार पोपटलाल का किरदार निभाने वाले एक्टर श्याम पाठक के चाहने वालों के लिस्ट लंबी है. लेकिन क्या आप जानते है एक बार शो से उन्हें बाहर निकाल दिया गया था.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पोपटलाल के हाथ में हमेशा एक छतरी नजर आती है और उन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है. लेकिन एक समय में उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था. दरअसल, साल 2017 में दिलीप जोशी एक लाइव शो के लिए लंदन गए थे. वहां लोगों ने दिलीप से रिक्वेस्ट की कि वो ‘पोपटलाल’ के साथ कोई एक्ट करें.
बिना बताए जब लंदन गए थे…
उस समय श्याम पाठक मुंबई में ही थे. दिलीप ने श्याम को फोन किया और पूछा कि क्यो वो लंदन में परफॉर्म करने आएंगे. जिसके बाद श्याम बिना देर किए लंदन चले गए. वहीं, लंदन जाने से पहले श्याम ने प्रोडक्शन हाउस को भी इसकी जानकारी नहीं दी थी. जब वो लंदन से शो करके वापस लौटे तो, उन्हे पता चला कि उन्हें शो से बाहर निकाल दिया गया है.
Also Read: ‘Naagin’ एक्ट्रेस सुरभि चंदना के साड़ी लुक पर फिदा हुए फैंस, बोले- ऐसे देखोगी तो कैमरा…
4 दिन तक शो से रहना पड़ा था बाहर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब श्याम को ये बात पता चली तो उन्होंने शो की पूरी टीम और प्रोड्यूसर से माफी मांगी, फिर उनकी शो में दोबारा वापसी हुई. खबरों की मानें तो लगभग 4 दिन तक उन्हें शो से बाहर रखा गया. पर्सनल लाइफ की बात करें तो शो में पोपटलाल कुंवारे हैं, लेकिन एक्टर असल जिंदगी में शादीशुदा हैं और बहुत खुश हैं. पोपटलाल सिर्फ शादीशुदा ही नहीं, बल्कि तीन बच्चों के पिता भी हैं.
इन शोज में किया है काम
‘तारक मेहता…’ के पोपटलाल यानी श्याम पाठक ने ‘जसुबेन जयंतीलाल जोशी की जॉइंट फैमिली’ और ‘सुख बाय चांस’ जैसे शोज में भी काम किया है. इसके अलावा पोपटलाल चाइनीज़ फिल्म ‘लस्ट, कॉशन’ में काम किया था. साल 2007 में आई इस फिल्म में वह सुनार यानी जूलरी शॉपकीपर बने थे. फर्राटेदार इंग्लिश बोलने वाले शॉपकीपर के किरदार में पोपटलाल यानी श्याम पाठक जंच गए थे. इस फिल्म में श्याम पाठक के अलावा बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर भी नजर आए थे.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




