ePaper

'Naagin' एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना के साड़ी लुक पर फिदा हुए फैंस, बोले- ऐसे देखोगी तो कैमरा...

Updated at : 03 Oct 2020 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
'Naagin' एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना के साड़ी लुक पर फिदा हुए फैंस, बोले- ऐसे देखोगी तो कैमरा...

Surbhi Chandna Photo: टीवी एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) एकता कपूर के सुपरनैचुरल सीरियल 'नागिन 5' (Naagin 5) में नजर आ रही हैं. सुरभि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है औऱ अपनी तसवीरें शेयर करती रहती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने साड़ी में अपनी बेहद खूबसूरत तसवीर शेयर की है, जिसे देख फैंस उनपर फिदा हो गए है.

विज्ञापन

Surbhi Chandna Photo: टीवी एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) एकता कपूर के सुपरनैचुरल सीरियल ‘नागिन 5’ (Naagin 5) में नजर आ रही हैं. सुरभि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है औऱ अपनी तसवीरें शेयर करती रहती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने साड़ी में अपनी बेहद खूबसूरत तसवीर शेयर की है, जिसे देख फैंस उनपर फिदा हो गए है.

सुरभि चंदना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ हसीन तसवीर शेयर की है. इन तसवीरों में वो साड़ी में नजर आ रही है. ‘नागिन’ अभिनेत्री इन तसवीरों में बेहद खूबसूरत और स्‍टनिंग लग रही हैं. शिमरी साड़ी में सुरभि काफी ग्लैमरस लग रही है. तस्वीरों में सुरभि चंदना के खुले बालों के साथ कातिलाना मुस्कान लोगों को दीवाना कर रही है.

https://www.instagram.com/p/CF1jZ0OHA7v/

इन तसवीरों पर फैंस कमेंट कर खूब प्यार बरसा रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘ऐसी देखोगी तो कैमरा भी जलकर राख हो जाएगा’. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘उफ! मारा डाला सच में’. एक ने लिखा, ‘क्या खूब लगती हो बड़ी सुन्दर लगती है’. एक ने लिखा, ‘आप दुनिया की सबसे सुन्दर लड़की हो’. वहीं, कई फैंस ने उनके नागिन किरदार की भी तारीफ की.

Also Read: कुंडली भाग्य की ‘प्रीता’ ने एक शर्त के कारण तोड़ दी थी सगाई, ये थी वजह!

गौरतलब है कि ‘इश्‍कबाज’ सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी. ऐसा खुलासा खुद एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने किया था.

बता दें कि सुरभि एक ट्रेन्ड भरतनाट्यम डांसर भी हैं और अगर उनके निजी जीवन की बात करें तो वह दिल्ली की एक पंजाबी फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं. एक्टिंग में करियर शुरू करने से पहले वह कैमरे के पीछे भी काम कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने स्टडीज में मार्किटिंग में एमबीए किया है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola