TMKOC: क्या आप जानते हैं शो में पिता चंपकलाल की फीस ज्यादा है या बेटे जेठालाल की?
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Jun 2020 1:08 PM
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah- तारक मेहता का उल्टा चश्मा' वर्ष 2008 में शुरू हुआ यह शो छोटे पर्दे का सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीरियल है. ये टीवी की दुनिया में टॉप शो में से एक है. इस सीरियल के कलाकार काफी मोटी फीस लेते हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है जेठालाल का किरदार अभिनेता दिलीप जोशी और उनके पिता का रोल निभाने वाले चंपकलाल यानी अमित भट्ट में से किसकी फीस ज्यादा हैं.
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ वर्ष 2008 में शुरू हुआ यह शो छोटे पर्दे का सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीरियल है. ये टीवी की दुनिया में टॉप शो में से एक है. इस सीरियल के कलाकार काफी मोटी फीस लेते हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है जेठालाल का किरदार अभिनेता दिलीप जोशी और उनके पिता का रोल निभाने वाले चंपकलाल यानी अमित भट्ट में से किसकी फीस ज्यादा हैं.
Also Read: Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah जानिए असल जिंदगी में कैसी है तारक मेहता की लव स्टोरी
जेठालाल
‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार अभिनेता दिलीप जोशी निभा रहे है. लॉकडाउन से पहले ही शो मेकर्स ने कलाकारों की फीस में बढ़ोतरी की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी को हर एपिसोड के लिए 1.50 लाख रुपये का मेहनताना मिलता है. वह शो के लीड कैरेक्टर हैं, ऐसे में उनकी फीस सबसे ज्यादा है.
चंपकलाल
तारक मेहता में अमित भट्ट जेठालाल के बाबू जी चंपकलाल का किरदार निभा रहे है. अमित तारक मेहता के उलटा चश्मा के अलावा टीवी शो खिचड़ी,यश बॉस, चुपके-चुपके, गपशप कॉफी शॉप जैसे कई टीवी शोज़ में भी काम कर चुके है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वो हर एपिसोड के लिए 70-80 हजार रुपये लेते हैं.
बता दें कि दिलीप जोशी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अपने किरदार से लोगों के दिलों में बस गए हैं. शो में पत्नी दयाबेन के साथ उनकी केमिस्ट्री, बबीता जी के साथ उनका चुलबुला व्यवहार और तारक के साथ उनकी दोस्ती फैंस को लुभाती है. उनकी एक्टिंग, कॉमेडी और डायलॉग डिलीवरी ने उन्हें इस शो को सबसे पसंदीदा किरदार बना दिया है.
जबकि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में बापूजी का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट ने स्वयं युवा होते हुए भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग से बापूजी यानि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल के पिता चंपकलाल जयंती लाल गडा का किरदार बखूबी निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है. अमित भट्ट पहले भी कई धारावाहिको में नजर आ चुके हैं, लेकिन बापूजी के किरदार से उन्हें प्रसिद्धि मिली.
वहीं, इन दिनों खबर आ रही है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम इस कोरोना काल में शूटिंग के लिए तैयार है. तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कंफर्म किया है कि जल्द ही फिर से टीम शो के लिए शूटिंग शुरू करेगी. तारक मेहता के निर्माताओं ने टीम के साथ जूम मीटिंग की और इस नए बदलाव के बारे में जानकारी दी थी.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










