Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah जानिए असल जिंदगी में कैसी है तारक मेहता की लव स्टोरी
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 May 2020 2:53 PM
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah- तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का हर कोई दीवाना है. शो का हर किरदार लोगों के दिलों में बसता है. हर किसी को गोकुल धाम सोसाइटी के परिवारों की मस्ती बहुत ही वास्तविक लगते है. शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा को लोगों ने बेशुमार प्यार दिया है. गोकुल धाम सोसाइटी में उनका बहुत बहुत सम्मान किया जाता है. उनकी पत्नी अंजली के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत ही प्यारी है. लेकिन क्या आप जानते है कि असल जिंदगी में शैलेश ने एक राइटर से शादी की है.
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का हर कोई दीवाना है. शो का हर किरदार लोगों के दिलों में बसता है. शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा को लोगों ने बेशुमार प्यार दिया है. गोकुल धाम सोसाइटी में उनका बहुत सम्मान किया जाता है. उनकी पत्नी अंजली के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत ही प्यारी है. लेकिन क्या आप जानते है कि असल जिंदगी में शैलेश ने एक राइटर से शादी की है. तो चलिए ऐसी ही कुछ खास बातें आपको बताते है.
अमर उजाला के मुताबिक, शैलेश लोढ़ा की पत्नी स्वाति लोढ़ा एक राइटर हैं. उनकी पत्नी डॉ स्वाति लोढ़ा एक मैनेजमेंट लेखक है. स्वाति की लिखी हुई किताबों ने कई लोगों का जीवन बदल के रख दिया है. मैनेजमेंट की दुनिया में स्वाति ने अतुलनीय योगदान देने के साथ सामाजिक कार्यों में काफी नाम कमाया है. शैलेष और स्वाति की बेटी का नाम स्वरा है. शैलेष और स्वाति दोनों राजस्थान से हैं. स्वाति किसी टीवी सीरीयल में काम नहीं करती है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शैलेश की माता को पढ़ने का बहुत ही शौक था और इसी के चलते शायद शैलेश को भी लिखना पसंद है. उन्होंने कई किताबें और कई कविताएं लिखी है. आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि उनके परिवार में सभी लेखक है. उनकी पत्नी डॉ स्वाति लोढा एक मैनेजमेंट लेखक है. उनकी बेटी भी एक लेखक ही है.
राजस्थान के जोधपुर में जन्में शैलेष लोढ़ा का जन्म 15 जुलाई 1969 को हुआ था. तारक मेहता उर्फ शैलेष लोढ़ा खुद भी एक बेहतरीन कवि, कॉमेडियन एवं लेखक हैं. विज्ञान से स्नातक शैलेष मार्केटिंग में पीजी कर चुके हैं मगर लिखने और हंसाने के शौक ने उन्हें कवि के रूप में पहचान दिलाई. हास्य एवं व्यंग्य से प्यार करने वाले शैलेष अब तक 4 किताबें लिख चुके हैं, जिनमें से ‘दिलजले का फेसबुक स्टेटस’ काफी लोकप्रिय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










