ePaper

TMKOC: फैंस को झटका, 12 साल बाद 'अंजलि भाभी' ने छोड़ दिया शो

Updated at : 21 Aug 2020 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
TMKOC: फैंस को झटका, 12 साल बाद 'अंजलि भाभी' ने छोड़ दिया शो

tarak mehta ka ooltah chashmah anjali bhabhi aka neha mehta quits the show: सीरीयल 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो 2008 से लगातार दर्शकों को खूब हंसाता आ रहा है. शो का हर किरदार अब लोगों के दिलों में बस चुका है. अब तारक मेहता के फैंस को एक बड़ा झटका लगा है. शो में तारक मेहता की पत्‍नी अंजलि (Anjali Bhabhi) का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा मेहता (Neha Mehta) ने इस सीरीयल को छोड़ दिया है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरीयल ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो 2008 से लगातार दर्शकों को खूब हंसाता आ रहा है. शो का हर किरदार अब लोगों के दिलों में बस चुका है. अब तारक मेहता के फैंस को एक बड़ा झटका लगा है. शो में तारक मेहता की पत्‍नी अंजलि (Anjali Bhabhi) का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा मेहता (Neha Mehta) ने इस सीरीयल को छोड़ दिया है. वह पिछले 12 सालों से इस शो को हिस्‍सा थीं.

स्‍पॉटब्‍वॉय ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि शो में ‘अंजली भाभी’ का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनानेवाली नेहा मेहता ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को अलविदा कह दिया है. यानि अब कंफर्म हो गया है कि नेहा मेहता शो का हिस्‍सा नहीं होंगी.

बताया जा रहा है कि नेहा मेहता ने मेकर्स को अपने फैसले के बारे में जानकारी दी दे है और अब उन्होंने सेट पर रिपोर्ट करना भी बंद कर दिया है. वेबसाइट से सूत्र के हवाले से लिखा,’ नेहा मेहत ने अपने फैसले की सूचना पहले ही निर्माताओं को दे दी थी और उन्होंने नेहा को मनाने की कोशिश भी की. लेकिन अभिनेत्री के करियर की कुछ अलग योजनाए हैं और इसलिए उन्‍होंने इस शो को अलविदा कहने का फैसला किया.”

एक अच्छी डांसर हैं नेहा

नेहा मेहता के पिता फेमस लेखक हैं और उन्हीं की वजह से उन्होंने एक्टिंग करने का काम शुरू किया है. नेहा मेहता अच्छी डांसर हैं और भारतनाट्यम में माहिर हैं. नेहा काफी पहले से थियेटर से जुड़ी रहीं और इसके साथ ही क्लासिकल डांसर भी हैं.

सिंगल हैं नेहा मेहता

तारक मेहता शो में शादीशुदा दिखने वाली अंजली असल जिंदगी में सिंगल हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें शादी की कोई जल्दी नहीं है. लेकिवन अंजली अपने भावी पति के बारे में यह जरूर कहती हैं कि उन्हें ऐसा पति चाहिए, जो रिलेशन को गंभीरता से लेता हो.

इन सीरियल में काम किया

काफी साल गुजराती थिएटर में काम करने के बाद उन्होंने सबसे पहले टीवी शो डॉलर बहू में काम किया था. उसके बाद उन्होंने ‘भाभी’ में काम किया था और नेहा ने इस सीरियल में एक साल काम किया. इसके बाद नेहा ने सौ दादा सासु ना, रात होने को है और देस में निकला होगा चांद जैसे सीरियल में काम किया.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola