Tabu Beauty Secret: यंग दिखने के लिए 50 हजार की क्रीम लगाती है तब्बू, ब्यूटी सीक्रेट का किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन
Tabu Beauty Secret: यंग दिखने के लिए 50 हजार की क्रीम लगाती है तब्बू, ब्यूटी सीक्रेट का किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है. 51 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस काफी यंग दिखती है. ऐसे में आज हम आपको उनके ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बताएंगे. साथ एक क्रीम भी बताएंगे, जो तब्बू इस्तेमाल करती हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्रियां खुद को फिट और यंग रखने के लिए क्या कुछ नहीं करती है. कई एक्ट्रेसेस योगा या फिर एक्सरसाइज करके खुद को फिट रखती हैं, तो कई ब्यूटी क्रीम लगाकर खुद को चकाचक करती है. माधुरी दीक्षित, मलाइका अरोड़ा, तब्बू जैसी और भी बहुत सी डीवाज हैं, जो उम्र से उलट हैं. ऐसे में आज हम आपको बी-टाउन की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक तब्बू के ब्यूटी सीक्रेट के बारे में बताएंगे. एक्ट्रेस भले ही उम्र से 51 साल की हो गई हो, लेकिन चेहरे से 20 साल की लगती है. उनकी खूबसूरती के कई लोग कायल है.

50 हजार की क्रीम का इस्तेमाल करती हैं तब्बू

तब्बू ने अपनी हालिया बातचीत में उम्र उलटने और दिन-ब-दिन जवान होने के बारे में कई मजाकिया बाते की. अपने ब्यूटी रूटीन के बारे में पूछे जाने पर, तब्बू ने फिल्म कंपेनियन से कहा, “कोई सीक्रेट नहीं है… मेरी मेकअप आर्टिस्ट मिताली मुझसे कह रही थी, ‘मैडम, स्किन अच्छी लग रही है, कोई घरेलू नुस्खा आप कर रही हैं या क्या?’वह अपने मेकअप आर्टिस्ट को कुछ कॉफी या कुछ प्लांट बेस फेस क्रीम या फेस पैक लगाने के बारे में बताती हैं. तब्बू का कहना है कि उन्हें 50 हजार रुपये की एक क्रीम सुझाई गई थी. उस समय एक बार खरीद लिया, बस…आगे नहीं कभी नहीं”.

Also Read: अंकुश राजा का नया गाना ‘नाथिया बेच के मईहर जाईब’ रिलीज, नवरात्रि मनाने मैहर जाएंगी अनीषा पांडे
तब्बू का ब्यूटी सीक्रेट

अपनी ब्यूटी सीक्रेट का खुलासा करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “ऐसा कुछ भी नहीं है, जो मैं जानबूझकर अपने चेहरे और सभी के लिए करती हूं, लेकिन निश्चित रूप से, मैं बस जागरूक हुं…हर कोई अच्छा दिखना चाहता है और एक निश्चित स्तर पर दिखने के लिए योगा करना, फिट रहना और मानसिक रूप से खुद को पॉजिटिव रहना काफी जरूरी है. वर्कफ्रंट की बात करें तो तब्बू को पिछली बार भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के साथ देखा गया था. उनकी एक्टिंग को फैंस ने फिल्म में काफी पसंद किया था.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola