ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के इस एक्टर ने सालों बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- डर की वजह से…

Updated at : 03 Sep 2024 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के इस एक्टर ने सालों बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- डर की वजह से…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. अब सालों बाद भव्या गांधी ने शो छोड़ने पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही बताया कि उन्होंने ये फैसला क्यों लिया.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अब तक के सबसे पसंदीदा टीवी शो में से एक है. यह शो पिछले 16 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और दर्शक हर एक कैरेक्टर से काफी जुड़े हुए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. अब टप्पू की भूमिका निभाने वाले भव्या गांधी ने अपने शो छोड़ने के कारणों पर चुप्पी तोड़ी है.

भव्या गांधी ने क्यों छोड़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा

टेलीटॉक के साथ बातचीत में भव्या गांधी ने कहा, “निर्माताओं ने मुझे कहा कि अगर मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रहना चाहता हूं तो भी ठीक है और अगर शो छोड़कर जाना चाहता हूं, उसमें भी कोई दिक्कत नहीं है. हालांकि उस वक्त में अपने फ्यूचर के बारे में सोचकर डरा हुआ था, कि आगे क्या होगा और कैसे होगा.”

भव्या गांधी को कितने दिनों तक सर्व करना पड़ा था नोटिस पीरियड

तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्टर ने आगे कहा कि उन्होंने शो को अचानक नहीं छोड़ा है, बल्कि सारे लीगल फॉर्मेट फॉलो किए हैं. एक्टर ने कहा, ”मैंने शो छोड़ने के लिए कानूनी प्रारूप का पालन किया और एक बार नहीं, बल्कि तीन बार तीन महीने के नोटिस पीरियड को सर्व किया. इसलिए, तकनीकी रूप से, मैंने नौ महीने काम किया. उसके बाद, मैंने फैसला किया कि मैं शो को अलविदा कह दूंगा.”

भव्या गांधी ने नौ महीने की नोटिस पीरियल क्यों की पूरी

भव्या गांधी ने यह भी बताया कि उन्होंने नौ महीने का नोटिस क्यों सर्व किया. एक्टर ने खुलासा किया कि वह दुविधा में थे. निर्माता ने उनसे कहा कि उन्हें शो नहीं छोड़ना चाहिए, जबकि बाकी सभी ने उनसे यही कहा. लेकिन एक समय के बाद आखिरकार उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया क्योंकि वह अपने दम पर कुछ करना चाहते थे.

Read Also- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: आत्माराम भिड़े ने जेठालाल का शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दुखी हूं…

Read Also- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता जी का कैसे है भिड़े संग रिश्ता, बोली- ऑफ-कैमरा उनका…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola