Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू सेना इस शख्स की मदद से अब्दुल के झूठ का करेगी पर्दाफाश, आएगा तूफान
Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Aug 2024 1:35 PM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखते हैं कि टप्पू सेना को अब्दुल पर शक हो जाता है. वह झूठ को बेनकाब करने के लिए स्टिंग ऑपरेशन का सहारा लेते हैं.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के हर कैरेक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. बीते दिनों खबरें आई कि आत्माराम भिड़े शो छोड़ रहे हैं. जिसके बाद एक्टर ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि वो सीरियल से कहीं नहीं जा रहे हैं. ये सारी बातें महज अफवाह है. इससे पहले अब्दुल की जाने की खबरें सामने आई थी.
टप्पू सेना कैसे करेगी अब्दुल भाई की मदद
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो अब्दुल आर्थिक संकट से जूझ रहा है. उसपर कई लोगों का कर्ज भी है. जिससे निकलने के लिए वह अपनी ऑल इन जनरल स्टोर बेचने की सोच रहा है. यही नहीं दुकान के बाद वह हमेशा के लिए गोकुलधाम सोसाइटी भी छोड़ देगा. अब्दुल किसी मुसीबत में है, इस बात की भनक टप्पू सेना को लग गई है. वह जानना चाहते हैं कि आखिर चल क्या रहा है.
आखिर टप्पू सेना ने क्यों बेची अपनी साइकिल
आज के एपिसोड में हमने देखा कि टप्पू को पूरी तरह से अब्दुल पर शक हो चुका है. इसलिए वो उनके पास जाते हैं और पूछते है कि वह क्यों परेशान है और 50 प्रतिशत का सेल क्यों दुकान में लगाया है. जिसपर अब्दुल कहता है कि वह ड्राई फ्रूट्स का बिजनेस करेगा, इसलिए सामान सबको घाटे में बेच रहा है. इस बात पर सब भरोसा कर लेते हैं और वहां से फुटबॉल खेलने चले जाते हैं. बाद में वह हवा भरवाने जैसे ही जाते हैं. वह देखते हैं कि वहां अब्दुल अपनी साइकिल बेच रहा है. इससे उन्हें फिर से शक होता है.
अब्दुल की सच्चाई लाने के लिए टप्पू सेना अब क्या करेगी?
अब्दुल के झूठ का पता लगाने के लिए वह स्टिंग ऑपरेशन करने की सोचते हैं. टिप्स लेने के लिए बच्चे पोपटलाल के घर जाते हैं और उनसे पूछते है कि हम किसी की बातें कैसे सुन सकते है. जिसपर पोपट कहते हैं कि इयरफोन की मदद से हम ये कर सकते हैं. इयरफोन को आप फोन से कनेक्ट कर सकते हैं. बाद में उसे रख दीजिए. हालांकि एक बात का ध्यान रखना होगा कि फोन और इयरफोन की दूरी ज्यादा न हो. ऐसे में सोनू अब्दुल के दुकान पर जाती है और ब्रेड के बीच इसे छुपा देती है. अब क्या अब्दुल की सच्चाई सामने आएगी या फिर कोई दूसरा मोड़ सामने आएगा.
Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अब्दुल को आर्थिक संकट से बचाएगा ये शख्स, सोसाइटी वाले होंगे शॉक्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










