TMKOC की 'सोनू' ने बिकिनी फोटो से इंटरनेट का बढ़ाया पारा, समन्दर किनारे दिखी बेहद हॉट

निधि भानुशाली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. इस तसवीर में वो ब्लैक बिकिनी और शार्ट्स में दिख रही है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Nidhi Bhanushali Bikini Photo: शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को आज कौन नहीं जानता. शो की पुरानी सोनू यानी निधि भानुशाली सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. निधि की तसवीरों को देख फैंस क्रेजी हो जाते है. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वो बिकिनी पहने अपने दोस्त के साथ पोज देते नजर आ रही है.
निधि भानुशाली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. इस तसवीर में वो ब्लैक बिकिनी और शार्ट्स में दिख रही है. एक्ट्रेस अपनी एक दोस्त के साथ दिख रही है. दोनों समन्दर किनारे खड़े है औऱ उनके बाल गीले दिख रहे है. दोनों रेत पर खड़े है और उनके चेहरे पर धूप चमक रही है. तसवीर में दोनों काफी खुश लग रहे है.

हाल ही में निधि भानुशाली ने अपनी एक बिकिनी फोटो शेयर की थी. इस फोटो में वो मल्टीकलर बिकिनी में दिखी थी. एक्ट्रेस समंदर की लहरों के बीच दिख रही थी. ये फोटो बेहद खूबसूरत है और इसे देखकर फैंस ने खूब सारे कमेंट्स किए थे. एक्ट्रेस का ये लुक इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था. फोटो को ढेर सारे लाइक्स है.
https://www.instagram.com/p/CbkB6MGs5WS/गौरतलब है कि निधि भानुशाली अक्सर रोड़ ट्रिप पर जाती रहती है. एक्ट्रेस अपने ट्रिप की तसवीरें और वीडियोज वो शेयर करती रहती है. एक्ट्रेस का एक यूट्यूब चैनल भी है और इसपर वो अपने ट्रिप से जुड़ी वीडियोज अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती थी. उनके फॉलोअर्स भी काफी ज्यादा है.
Also Read: Anupama Promo: अनुपमा-अनुज के रोके से शुरू हुई शादी की रस्में, दोनों की खुशियों में नहीं शामिल हुआ वनराजनिधि ने क्यों छोड़ा था तारक शो?
निधि भानुशाली ने साल 2019 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ दिया था. शो में उनकी जगह पलक सिधवानी सोनू का रोल निभा रही है. हालांकि शो छोड़ने के बाद भी निधि के फैंस उनसे जुड़े हुए है. एक्ट्रेस उन्हें अपने पोस्ट के जरिए अपडेट्स देती रहती है. बता दें कि एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 956k फॉलोअर्स है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




