ePaper

Anupama Promo: अनुपमा-अनुज के रोके से शुरू हुई शादी की रस्में, दोनों की खुशियों में नहीं शामिल हुआ वनराज

Updated at : 01 Apr 2022 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Promo: अनुपमा-अनुज के रोके से शुरू हुई शादी की रस्में, दोनों की खुशियों में नहीं शामिल हुआ वनराज

अनुपमा का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें आप देख सकते है कि घर की दहलीज पर अनुज, अनुपमा की आरती उतारता है.

विज्ञापन

Anupama Promo: टीवी सीरियल अनुपमा में जिस पल का फैंस इंतजार कर रहे थे, वो आ गया. अनुज और अनुपमा की शादी होने वाली है. शो का नया प्रोमो आया है, जिसमें अनु और अनुपमा की रोका सेरेमनी हो रही है. अनु ने अपनी खुशियों को चुना और सबको बताया कि वो गलत नहीं है. इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है और रिएक्ट कर रहे है.

अनुपमा का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें आप देख सकते है कि घर की दहलीज पर अनुज, अनुपमा की आरती उतारता है. अनुज कहता है कि 26 साल से मैं जिसकी पूजा कर रहा हूं, आराधना कर रहा हूं, उसकी आरती मैं कैसे ना उतारूं. जिसके बाद देविका कहती है बाबूजी पहले हम शगुन की रस्म पूरी कर लें.

प्रोमो में बाबूजी अनुज और अनुपमा को शगुन देते दिख रहे है. अब रोके से शादी की रस्में शुरू हो गई. उन दोनों की खुशियों में बापूजी और जीके के साथ-साथ किंजल, देविका और समर भी मौजूद रहे. लेकिन वनराज, बा, पाखी, पारितोष और राखी गायब दिखी. हालांकि ये सब अनु और अनुज की शादी के खिलाफ है और नहीं चाहते कि ये शादी हो.

https://www.instagram.com/tv/CbxQfOIKlsj/

इस प्रोमो वीडियो पर अनुपमा के फैंस दिल खोलकर रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘फाइनली ये हो रहा.’ एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘अनुज- अनुपमा की जोड़ी को किसी की नजर ना लगे.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘इस एपिसोड का इंतजार नहीं होता.’ कई यूजर्स इसपर रेड हार्ट इमोजी बना रहे है.

Also Read: Anupamaa: रूपाली गांगुली अपने बर्थडे पर फैंस से नहीं चाहती कोई तोहफा? गिफ्ट के बदले चाहिए ये चीज

अबतक आपने अनुपमा में देखा कि अनुपमा कहती है कि अगर वह अपने लिए स्टैंड नहीं लेगी तो कोई भी उसके लिए नहीं करेगा. वो कहती है कि किसी भी कीमत पर वो अनुज से शादी करेगी. वहीं, बा अनुपमा को बद्दुआ देती है कि उसकी शादी के बीच कुछ बुरा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola