ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में 'दयाबेन' बनेंगी राखी विजन? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

Updated at : 20 Jun 2022 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में 'दयाबेन' बनेंगी राखी विजन? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा में राखी विजान की एंट्री को लेकर खबरें आ रही थी. कहा जा रहा था कि दयाबेन के रोल में राखी विजान को लिया जा रहा है. हालांकि इन खबरों पर राखी का रिएक्शन आया है

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)’ इन दिनों दयाबेन को लेकर चर्चा में है. हाल ही में खबर आई थी मेकर्स सीरियल में दयाबेन को लेकर आ रहे है. इसके लिए वो ऑडिशन ले रहे है. इसे लेकर अपडेट आई थी कि दयाबने के रोल लिए एक्ट्रेस राखी विजान को लिया गया है. हालांकि इसे लेकर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है औऱ अफवाहों का खंडन किया है.

राखी विजान का पोस्ट

राखी विजान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और दयाबेन की तसवीर पोस्ट की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, हैलो सभी को. यह खबर एक अफवाह है और इससे मैं खुद हैरान हूं. मुझे निर्माताओं या चैनल द्वारा संपर्क नहीं किया गया है. इस पोस्ट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, आप इस रोल में फिट बैठेगी. एक अन्य यूजर ने लिखा, आपको अफवाह क्लियर करने के लिए शुक्रिया.

https://www.instagram.com/p/Ce-ajF9J2Nl/
राखी विजान नहीं बनेगी दयाबेन

वहीं, राखी विजान ने ईटाइम्स से बातचीत में अपने पोस्ट को लेकर कहा कि, मीडिया मुझे लगातार कॉल कर रही है. मुझे नहीं पता कि यह अफवाह कहां से निकली. साथ ही कहा कि मुझे इन खबरों के बारे में एक दिन पहले ही पता चला. मुझे लगा था कि यह अफवाह खत्म हो जाएगी लेकिन यह बढ़ती ही जा रही थी.

Also Read: जेठालाल की बेटी नियति की रिसेप्शन में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम ने जमकर मचाया धमाल, देखें INSIDE PHOTOS
राखी विजान ने कही ये बात

राखी विजान से जब पूछा गया कि क्या आपके लिए दयाबेन की जगह लेना बहुत चुनौतीपूर्ण होगा? इसपर एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, कॉमेडी मेरे पास स्वाभाविक रूप से आती है. लेकिन निश्चित रूप से यह चुनौतीपूर्ण होगा. हालांकि, यह बहुत मुश्किल नहीं होगा. उन्होंने बताया कि उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो काफी देखा है.

दयाबेन के लिए चल रहे ऑडिशन

गौरतलब है कि पिछले दिनों तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था, हम निश्चित रूप से चाहते है कि दिशा (वकानी) दया के रूप में वापस आए, लेकिन हम इस रोल के लिए ऑडिशन भी कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola