Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में इस नए शख्स की हुई एंट्री, टप्पू-सोनू की शादी तोड़ने की करेगा कोशिश
Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Dec 2024 12:36 PM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में राजा मस्ताना नाम के शख्स की एंट्री हुई है. वह टप्पू और सोनू की शादी रोकने में उनकी मदद करने वाले हैं.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने मजेदार एपिसोड्स से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ता है. सीरियल का लेटेस्ट एपिसोड भी काफी धमाकेदार है. जहां गोकुलधाम सोसाइटी में शहनाइयां बजने वाली हैं, क्योंकि भिड़े अपनी बेटी सोनू के लिए लड़का ढूंढ़ रहा है. इधर बापूजी भी टप्पू के लिए एक सुंदर और सुशील कन्या तलाश रहे हैं. दोनों ने पंडित को भी बुला लिया और बायोडाटा देकर जल्द से जल्द रिश्ता लाने के लिए कहा. हालांकि टप्पू और सोनू यह शादी नहीं करना चाहते हैं.
शादी रोकने के लिए टप्पू सेना ने बनाया तगड़ा प्लान
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि टप्पू सेना इस शादी को रोकने के लिए मेहता साहब के पास जाते हैं. वह उन्हें समोसा का लालच देते हैं और कहते हैं कि आप हमारी शादी को कैंसिंल करने का कोई आइडिया दीजिए. इसपर मेहता अंकल कहते हैं कि शादी तुरंत नहीं होती है, पहले रिश्ता आता है और फिर विचार होता है. बाद में फैमिली मिलती है, फिर लड़का और लड़की एक दूसरे को पसंद करते हैं. उसके बाद कुंडली मिलती है. तब ही सब फाइनल होता है. इसपर टप्पू को आइडिया आता है. वह प्लान बनाता है कि किसी एक्टर को बुलाते हैं, जो हमारे परिवार को बोलेंगे कि अभी हमारी शादी करवानी ठीक नहीं है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हुई नई एंट्री
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि राजा मस्ताना नाम के शख्स की एंट्री होती है. टप्पू सेना उसे बताती है कि वह अपने परिवार को लेकर आएंगे और उन्हें पंडित बनकर भविष्यवाणी करनी है कि उनकी शादी अभी नहीं हो सकती है. टप्पू कहता है कि मैं कुछ देर में दादाजी को लेकर पार्क आता हूं, आप यह सब बोल देना. बाद में सोनू कहती है कि आप नाके पर आ जाना, वहीं बाबा मिलेंगे. दोनों राजा को अपनी फैमिली की डिटेल्स देते हैं. अब क्या टप्पू सेना शादी तोड़ो अभियान में कामयाब हो पाती है या नहीं, ये देखना काफी मजेदार होगा.
यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इस शख्स की शो में हुई एंट्री, सोनू के लव मैरिज करने की हुई भविष्यवाणी
यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जब बबीता जी को जेठालाल ने लगाई थी सबके सामने फटकार, कहा था- एटीट्यूड अच्छा नहीं…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










