ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : किसे डेट कर रहा है जेठालाल का बेटा 'टप्पू'? बबीता जी के साथ भी जुड़ चुका है नाम

Updated at : 20 Sep 2020 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : किसे डेट कर रहा है जेठालाल का बेटा 'टप्पू'? बबीता जी के साथ भी जुड़ चुका है नाम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लगातार 12 साल से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है. इस शो में टप्‍पू का किरदार राज अनादकट (Raj Anadkat) निभा रहे है. हालांकि पहले ये किरदार भव्य गांधी (Bhavya Gandhi) ने निभाया था. इतने कम समय में राज की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है, जो ये जानने के लिए बेताब रहती है कि एक्टर सिंगल है या किसी को डेट कर रहे है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लगातार 12 साल से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है. इस शो में टप्‍पू का किरदार राज अनादकट (Raj Anadkat) निभा रहे है. हालांकि पहले ये किरदार भव्य गांधी (Bhavya Gandhi) ने निभाया था. इतने कम समय में राज की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है, जो ये जानने के लिए बेताब रहती है कि एक्टर सिंगल है या किसी को डेट कर रहे है.

सिंगल है राज अनादकट?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज ने एक बार चैट के दौरान एक फैन के सवाल का जवाब दिया था. इस दौरान उनसे फैन ने पूछा, क्या वह सिंगल है या वास्तविक जीवन में किसी के साथ डेट कर रहे है. इसका जवाब देते हुए राज ने खुलासा किया कि, ‘नहीं, अभी तक उस तरह का कुछ भी नहीं है. मुझे लगता है कि अगर ऐसा कुछ होगा तो लोगों को निश्चित रूप से इसके बारे में पता चलेगा.‘ राज ने खुले तौर पर कहा कि वह किसी को नहीं देख रहे हैं और खुश हैं.

https://www.instagram.com/p/CAcigEngQhW/

मुनमुन दत्ता के साथ जुड़ चुका है नाम

कुछ वक्त पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं जिसमें बताया गया था कि राज और मुनमुन एक दूसरे को डेट कर रहे थे. पिछले साल राज की तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें वह शो की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता के साथ रेस्टोरेंट में दिखे थे. वे दोनों चॉकलेट ब्राउनी खाते दिखे थे. डेटिंग की अफवाहें भी उड़ी थी, लेकिन वह अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं.

Also Read: ट्रेडिशनल लुक में भी कपिल की ‘भूरी’ का जलवा, आप भी देखिए सुमोना चक्रवर्ती का खास अंदाज

महाभारत में भी कर चुके है काम

राज अनादकट ने सिद्धार्थ कुमार तिवारी द्वारा निर्देशित महाभारत में काम किया था, जब वो 15 साल के थे. इस सीरीज में राज ने कौरवों के 100 भाइयों में से एक भाई बने थे. उन्होंने हाल ही में स्पॉटब्वॉय को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ‘वह ज्यादा महत्वपूर्ण किरदार नहीं था, लेकिन मैंने कौरवों के 100 भाई में 3 तीसरे नंबर के भाई का किरदार निभाया था.’ इस इंटरव्यू में उन्होंने यह भी बताया कि उनके फैंस जब रिपीट टेलीकास्ट हो रहा है, तब मुझे पहचान रहे हैं.

इस किरदार के लिए हुआ था ऑडिशन

दरअसल राज ने शुरू में इस शो में कैमियो रोल के लिए ऑडिशन दिया था, न कि टप्पू के किरदार के लिए. राज अनादकट ने कोईमोई को दिये एक इंटरव्‍यू में बताया था कि, उनका परिवार शुरुआत से ही इस शो का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा है. उन्होंने खुलासा किया कि वह शो में एक कैमियो के लिए ऑडिशन के लिए शो के सेट पर गये थे. इस दौरान पहली बार उन्‍होंने दिशा वकानी (दयाबेन का किरदार) सहित शो के अन्‍य कलाकारों को देखा था.

Also Read: शहनाज गिल की खूबसूरत तसवीर पर फैंस फिदा, बोले- ‘हमसे खुशनसीब तो आपके घर का आईना है जो…’

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola