ePaper

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जल्द होगी पोपटलाल की शादी, इस सुंदर कन्या का आया दिल, देखें VIDEO

Updated at : 11 Dec 2021 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जल्द होगी पोपटलाल की शादी, इस सुंदर कन्या का आया दिल, देखें VIDEO

टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जल्द ही पोपटलाल की शादी होने वाली है. शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले 13 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो के हर किरेदार को दर्शक काफी पसंद करते है. सभी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सीरियल में पत्रकार पोपटलाल का रोल निभाने वाले श्याम पाठक को भी दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिलता है. शो में उनकी एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आती है.

इस शो में पोपटलाल पिछले कई सालों से अपनी शादी होने का इंतजार कर रहे हैं. कई बार उनके लिए रिश्ता भी आता है, लेकिन कोई न कोई प्रोबल्म को लेकर उनकी शादी टूट जाती है. अब इस शो में एक नया ट्विस्ट आने वाला है. जल्द ही पोपटलाल की शादी होने वाली है. जी हां इस बार पोपटलाल का दिल किसी पर नहीं आया है, बल्कि सामने से उनके लिए रिश्ता आया है.

https://www.instagram.com/p/CXTrMZBlX0M/

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन-दिनों जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो को तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ऑफिशियल टीम ने इंस्टाग्राम पर डाला है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पोपटलाल अपना राशि भविष्य पढ़ रहे होते हैं, जिसमें लिखा है, कि आज उन्हें कोई कन्या मिल सकती है. जिसके बाद जब सोसाइटी के कंपाउड में जाते हैं, तो पीछे से एक लड़की उन्हें आवाज देती है. वह बताती है कि वह अपने माता-पिता के साथ शादी की बात करने आई है. कन्या ने कहा कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में उन्होंने पोपटलाल को देखा और उनकी फैन हो गई. जिसके बाद शादी की बात सुनकर पोपटलाल खुश हो जाते हैं.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की दयाबेन इस वजह से शो में नहीं कर रही वापसी, देखें फैमिली एलबम

वीडियो को देख फैंस को भी यकीन नहीं हो रहा है, कि क्या सचमुच शो में पत्रकार पोपटलाल की शादी हो जाएगी. कुछ लोगों का यह कहना है कि फिर किसी ड्रामा के कारण उनका रिश्ता टूट जाएगा और वह अकेले रह जाएंगे. एक फैन ने कमेंट कर लिखा, इस बार पोपटलाल का दिल मत तोड़ना. वहीं दूसरे फैन ने तो काफी मजेदार सवाल किया. उनका कहना है कि शो में अय्यर और मेहता साहब के बच्चे कब होंगे. एक अन्य ने लिखा, पोपटलाल की शादी असित कुमार मोदी के हाथ में हैं.

Also Read: Taarak Mehta की इस एक्ट्रेस ने शीशे के सामने चेहरा छुपाकर शेयर की बोल्ड फोटोज, फैंस बोले क्या बात है

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola