Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन की वापसी पर निधि भानुशाली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनका सफर है, और सिर्फ उन्हें ही यह चुनने का हक है

Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Jul 2025 3:09 PM

विज्ञापन

Nidhi Bhanushali on Disha Vakani return in TMKOC

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों को अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से एंटरटेन कर रहा है. शो चार हफ्तों से लगातार नंबर वन पर बना हुआ है. अब सोनू के किरदार के लिए मशहूर निधि भानुशाली ने दयाबेन की जमकर तारीफ की और उनकी वापसी पर भी चुप्पी तोड़ी.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने दिलचस्प ट्रैक से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड को देखना मिस नहीं करते हैं, इसलिए तो यह बीते 17 सालों से चलता आ रहा है. शो में सोनू के किरदार के लिए मशहूर निधि भानुशाली ने हाल ही में शो में बिताए अपने समय को याद किया. साथ ही दयाबेन की जमकर तारीफ की और उनकी वापसी पर भी चुप्पी तोड़ी.

दयाबेन संग कैसा है सोनू का रिश्ता

निधि भानुशाली ने न्यूज18 संग इंटरव्यू में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात की. एक्ट्रेस ने कहा, “दिशा दीदी वाकई उन सबसे दयालु और उदार लोगों में से एक हैं जिन्हें मैं जानती हूं. उनकी जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है. वह हमेशा सबसे काफी अच्छे से मिलती है. मैं उनकी फैन थी, न सिर्फ उनकी कॉमिक टाइमिंग के लिए बल्कि उनके स्वभाव की सौम्यता और उनके नजरिए की गहराई के लिए भी. मैं सचमुच उनका बहुत सम्मान करती हूं.”

निधि भानुशाली ने दयाबन की री एंट्री पर तोड़ी चुप्पी

निधि ने आगे बताया, “पर्सनली वह मेरी मां की भी बहुत अच्छी दोस्त थीं, इसलिए हमारे रिश्ते में अपनापन था.” दिशा वकानी की वापसी के बारे में पूछे जाने पर, निधि ने कहा, “सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि यह हममें से किसी को तय करना है. यह उनकी जिंदगी है, उनका सफर है, और सिर्फ उन्हें ही यह चुनने का हक है कि वह इसके साथ क्या करना चाहती है. दर्शक और हम सभी जो उनसे प्यार करते हैं, उनकी वापसी की जितनी भी कामना करें, हमें बस उनके फैंसले का सम्मान करना चाहिए, उन्हें शुभकामनाएं देनी चाहिए. उन्होंने सालों तक अपनी उपस्थिति से दर्शकों को एंटरटेन किया है.”

निधि भानुशाली के बारे में

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनालिका का किरदार निभाने वाली निधि भानुशाली, टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा रही हैं. वह कई सालों तक इस शो का हिस्सा रहीं और अपनी एक्टिंग के लिए खूब पसंद की गईं. झील मेहता के जाने के बाद निधि शो में शामिल हुईं. निधि के जाने के बाद, पलक सिंधवानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार निभाया था.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Flop Or Hit: अहान पांडे की फिल्म का रिव्यू आया सामने, जानें फ्लॉप हुई या हिट, नेटिजन्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola