Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में इस शख्स की हुई नई एंट्री, खुशी से झूम उठे भिड़े-माधवी भाभी
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Oct 2024 9:04 PM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा को पलक सिधवानी में छोड़ दिया है. एक्ट्रेस के जाने से फैंस काफी ज्यादा दुखी हो गए. हालांकि अब शो में नई एंट्री हुई है, वो कोई और नहीं बल्कि नई सोनू खुशी माली है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी का पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. लेटेस्ट एपिसोड जेठालाल के इर्द-गिर्द घूमता है, जहां उनके दुकान में ग्राहक नहीं आ रहे हैं और वो किसी सेलिब्रिटी को लाना चाह रहे हैं. जिससे गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स की पॉपुलैरिटी बढ़े और सभी सामान खरीदने आये. इसी बीच अब शो में नई एंट्री भी होने वाली है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इस शख्स की हुई नई एंट्री
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में खुशी माली की एंट्री हुई है. जी हां वह सीरियल में सोनी भिड़े का किरदार निभाएंगी. उनका नया प्रोमो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आत्माराम भिड़े सोनू को चारो ओर ढूंढ रहा होता है. इधर माधवी भाभी पूरे गोकुधाम सोसाइटी के साथ गड़बा की तैयारी करती हैं. जैसे ही भिड़े सोनू-सोनू कहता है. वैसे ही खुशी की ओर कैमरा जाता है और वह तैयार हो रही होती हैं. उनकी मदमस्त अदाओं ने फैंस को दीवाना बना दिया.
मेकर्स ने कैसे अनाउंस की थी सोनू की एंट्री
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पलक सिधवानी सोनू की भूमिका में बीते 5 सालों से नजर आ रही थी. हालांकि एक्ट्रेस ने अब शो छोड़ दिया है. उन्होंने मेकर्स पर कई आरोप भी लगाए. उनके जाने के बाद मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर कर अनाउंस किया, ”तारक मेहता का उल्टा चश्मा परिवार सोनू भिड़े के रूप में खुशी माली का स्वागत करता है. उसकी एनर्जी और आकर्षण से गोकुलधाम को जगमगाते देखने के लिए तैयार हो जाइए! उनकी यात्रा को सोमवार, 7 अक्टूबर 2024 से रात 8:30 बजे, केवल सोनी सब पर देखें!
तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के पलक सिंधवानी ने क्या लिखा पोस्ट
पलक सिंधवानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने दर्शकों के प्यार के लिए उनका आभार व्यक्त किया और यादगार जर्नी के लिए अपने को-स्टार को थैंक्यू कहा. पलक ने लिखा, ”जैसे ही मैंने सेट पर अपना आखिरी दिन समाप्त किया, मैं कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता से भरे पिछले पांच वर्षों को याद कर रही हूं. इस पूरी यात्रा में आपने मुझे जो प्यार और समर्थन दिया है, उसके लिए दिल से धन्यवाद.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










