TMKOC: ‘दयाबेन’ के रोल के लिए काजल पिसल ने दिया ऑडिशन, नहीं हुई सेलेक्ट, बोली- मेकर्स से कोई कॉल नहीं आया

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन के रोल के लिए शो सिर्फ तुम फेम काजल पिसल ने दिया था. काजल पिसल ने बताया कि उन्हें मेकर्स से कोई कॉल नहीं आया. काजल बोली, जब मुझे उनका कोई फोन नहीं आया, तो मुझे लगा कि बात नहीं बनी.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘दयाबेन’ यानी दिशा वकानी काफी समय से गायब है. बीच-बीच में उनके वापसी को लेकर खबरें आती रहती है, जिससे फैंस के मन में एक उम्मीद जगती है. इस बीच मेकर्स नयी दयाबेन के लिए लगातार ऑडिशन ले रहे है. इसी क्रम में एक्ट्रेस काजल पिसल ने ऑडिशन दिया. हालांकि इसके लिए उनका सेलेक्शन नहीं हुआ और इसपर एक्ट्रेस ने खुलकर बात की.
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दिशा वकानी की जगह लेना किसी के लिए आसान नहीं है. इस रोल को करने के लिए कई एक्ट्रेसेस इच्छा जता चुकी है. कुछ समय पहले टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा ने इसके लिए ऑडिशन दिया था. अब इस किरदार के शो सिर्फ तुम फेम काजल पिसल ने दिया. उन्होंने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, हां, मैंने अगस्त में इस भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था. मैं इस बारे में कुछ नहीं बोलना चाहती थी क्योंकि मैं सिर्फ एक ऑडिशन के लिए गई थी. कुछ भी तय नहीं हुआ.
काजल पिसल ने बताया कि उन्हें मेकर्स से कोई कॉल नहीं आया. काजल बोली, जब मुझे उनका कोई फोन नहीं आया, तो मुझे लगा कि बात नहीं बनी. एक्ट्रेस ने ये बात भी क्लियर कर दी कि, अगर कुछ कुछ प्रोडक्शन हाउस और कास्टिंग डायरेक्टर ये सोच रहे है कि वो दयाबेन का रोल निभा रही है, तो ऐसा नहीं है. वो नये शोज के लिए उपलब्ध है.
Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के Amit Bhatt ने ‘बापूजी’ के रोल के लिया था इतना बड़ा रिस्क,जानिए पूरी बात
दिशा वकानी ने साल 2017 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ दिया था. उन्होंने मैटरनिटी लीव लिया था और उसके बाद से उन्होंने शो में वापसी नहीं की. कुछ समय पहले ही दिशा एक बार फिर से मा�� बनी. इस बारे में उनके भाई मयूर वकानी ने बताया था. बता दें कि दिशा ने मयूर पाडिया से शादी की है और उनकी पहले से एक बेटी भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










