Taarak Mehta के जेठालाल और दयाबेन का पुराना डांस रिहर्सल वीडियो वायरल, फैंस बोले- जबरदस्त...

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में से एक है. शो हमेशा दर्शकों को अपनी कहानी से जोड़े रखने में कामयाब रहा है. गोकुलधाम के हर वासी को फैंस खूब पसंद करते हैं.
सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में से एक है. शो हमेशा दर्शकों को अपनी कहानी से जोड़े रखने में कामयाब रहा है. गोकुलधाम के हर वासी को फैंस खूब पसंद करते हैं. जेठालाल, बबीता, अय्यर, भिड़े, रोशन सोढ़ी, पोपटलाल, तारक मेहता, और बाकी सभी सदस्य. शो में दयाबेन और जेठालाल की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता था. हालांकि अब दयाबेन यानी दिशा वकानी को शो का हिस्सा नहीं है.
जेठालाल यानी दिलीप जोशी और दयाबेन ने अपनी क्यूट केमिस्ट्री से सभी के दिलों पर राज किया है. अब शो का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिलीप और दिशा को शो में डांस परफॉर्मेंस के लिए रिहर्सल करते देखा जा सकता है. यह एक थ्रोबैक वीडियो है जो सोशल मीडिया पर सामने आया है और प्रशंसक इसे बेहद पसंद कर रहे हैं. दोनों फिल्म यस बॉस के गाने एक दिन आप यूं हमसे मिल जाएंगे पर डांस करते नजर आ रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/CYAxwxTqffT/
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, प्लीज दया भाभी को वापस शो में ले आओ शो सुपरहिट हो जायेगा. एक और यूजर ने लिखा, ये वीडियो पुराना है या नया प्लीज बताइए. फैंस उनके डांस को जबरदस्त बता रहे हैं. इस वीडियो में दोनों फॉर्मल ड्रेस में नजर आ रही है.
बता दें कि, जेठालाल और दया के इस पुराने वीडियो ने पुराने दिनों की यादें ताजा कर दीं और फैंस दोनों को साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दिलीप और दिशा दोनों ने अक्सर अपने ऑफ-स्क्रीन रिश्ते के बारे में बात की है. डेक्कन क्रॉनिकल को दिए एक इंटरव्यू में दिशा और दिलीप दोनों ने कहा था कि वे एकदूसरे का सम्मान करते हैं.
Also Read: Alaya F को सता रही मालदीव की याद, व्हाइट ड्रेस में शेयर की ये ग्लैमरस तसवीर
गौरतलब है कि एक्अर दिलीप जोशी ने हाल ही में अपनी बेटी नियति जोशी की शादी को जमकर इंज्वॉय किया था. उन्होंने यशोवर्धन मिश्रा संग शादी की है. जबकि दिशा ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मैटरनिटी ब्रेक लिया था लेकिन फिर कभी शो में नहीं लौटीं. हालांकि दर्शक अभी भी उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं. दिशा ने साल 2017 में मुंबई के सीए मयूर पाडिया से शादी की थी और दोनों को एक बच्ची स्तुति भी है. हाल ही में खबरें थीं कि वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




