ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के जेठालाल छोड़ने वाले थे एक्टिंग, तभी ऑफर हुआ ये रोल

Updated at : 30 Nov 2021 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के जेठालाल छोड़ने वाले थे एक्टिंग, तभी ऑफर हुआ ये रोल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: एक वक्त था जब दिलीप जोशी एक्टिंग करियर को अलविदा कहने वाले थे, तभी असित कुमार मोदी ने उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ऑफर किया था.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले 13 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो के हर किरेदार को दर्शक काफी पसंद करते है. सभी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फौलोइंग है. सीरियल में जेठालाल का रोल निभाने वाले दिलीप जोशी को भी दर्शक का ढ़ेर सारा प्यार मिलता है. शो में जेठालाल-बबीता जी की जोड़ी, चंपलचाचा-जेठालाल की जोड़ी दर्शकों को खूब हंसाते हैं.

जेठालाल की एंक्टिग आज जितनी तगड़ी है, वैसी पहले नहीं थी. एक वक्त था जब दिलीप जोशी एक्टिंग को अलविदा कहने वाले थे. तारक मेहता का उल्टा चश्मा ऑफर होने से पहले दिलीप लगभग एक साल तक बेरोजगार थे. जिसके बाद उन्होंने कुछ और करने की ठानी थी.

https://www.instagram.com/p/CGwVbWfh7fd/

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो तारक मेहता से पहले दिलीप जो शो कर रहे थे, वह अचानक से ऑफएयर हो गया था. जिसके बाद वह बेरोजगार हो गए थे. उनके पास करने को कोई काम नहीं था. हालांकि, इसी बीच ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर असित कुमार मोदी ने एक्टर से संपर्क किया. जिसके बाद दिलीप को चंपकलाल और जेठालाल में से किसी एक किरेदार को करने को कहा गया था.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘बबीता जी’ ने बादशाह के ‘जुगनू’ पर दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स,धूम मचा रहा VIDEO

जिसके बाद दिलीप जोशी ने चंपकलाल की जगह ‘जेठालाल’ का किरदार चुनना ज्यादा बेहतर समझा. कहा यह भी जाता है कि असित कुमार मोदी चाहते थे कि दिलीप ‘चंपकलाल’ का किरदार निभाएं. आज की बात करे तो घर-घर में जेटालाल की कॉमेडी फेमस है. उनके चाहने वाले कई फैंस है. वहीं दिलीप टीवी इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर में से एक हैं.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ‘सोनू भिड़े’ की इन अदाओं पर फिदा हुए फैंस, लेटेस्ट तसवीर वायरल

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola