Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘बबीता जी’ ने बादशाह के ‘जुगनू’ पर दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स,धूम मचा रहा VIDEO

Updated:
विज्ञापन

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन दत्ता ने डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) का लेटेस्ट डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो बादशाह के सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करती दिख रही है. वीडियो पर फैंस अपना रिएक्शन भी दे रहे है.

विज्ञापन

मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो में एक्ट्रेस रैपर बादशाह के पॉपुलर गाने जुगनू पर डांस करते दिख रही है. इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, जुगनू फीवर. टॉप और शार्ट्स पहनकर एक्ट्रेस शानदार डांस कर रही है. उनके डांस मूव्स भी देखने लायक है.

वीडियो में मुनमुन दत्ता के एक्सप्रेशन भी काफी अच्छे है. इसपर फैंस कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे. एक यूजर ने लिखा, नाइस डांस मूव्स. एक यूजर ने लिखा, वॉव डांस. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, सुपर डांसर. कई यूजर्स इसपर हार्ट इमोजी भी बना रहे है.

Also Read: Shanaya Kapoor ने ब्लैक ड्रेस में दिखाईं अदाएं, स्टारकिड के पेंडेंट ने खींचा फैंस का ध्यान, PHOTOS

इससे पहले मुनमुन दत्ता ने अपनी कुछ थोब्रैक फोटोज शेयर की थी. ये फोटोज उनके पहले शो हम सब बाराती के थे. हर फोटो में वो अलग- अलग आउटफिट में नजर आई थी. किसी में वो डांस करती दिखी तो किसी में शोले के कालिया के साथ नजर आई. तसवीरों को एक्ट्रेस ने काफी खास बताया था.

मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस का यूट्यूब चैनल भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है. उन्हें इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन लोग फॉलो करते है. वहीं, कुछ समय पहले मुनमुन और राज अनादकट की डेटिंग की खबरों सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इस पर एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर लोगों को खरी-खोटी सुनाई थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola