Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के जेठालाल इन बॉलीवुड फिल्मों में मचा चुके हैं धमाल, अभी देखें लिस्ट

Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Sep 2024 12:54 PM

विज्ञापन

Dilip Joshi on quitting Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्होंने सलमान खान और अक्षय कुमार संग स्क्रीन शेयर किया है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी दर्शकों के फेवरेट हैं. उनकी बापूजी, भिड़े और अय्यर के साथ जुगलबंदी काफी एंटरटेनिंग लगती है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर का जन्म 26 मई 1968 को एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ था. वह 12 साल की उम्र से ही एक्टिंग कर रहे हैं. हालांकि पॉपुलैरिटी उन्हें जेठालाल के किरदार के बाद ही मिली.

दिलीप जोशी कौन सी बॉलीवुड फिल्मों में कर चुके हैं काम

क्या आप जानते हैं कि दिलीप जोशी ने सिर्फ टीवी शो ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है? ‘मैंने प्यार किया’ उनकी पहली फिल्म थी. इसमें उन्होंने रामू का किरदार निभाया था. वह फिल्म ‘हम आपके हैं कौन में’ भी नजर आये थे. उन्होंने निशा के दूर के भाई भोला प्रसाद की भूमिका निभाई. इतना ही नहीं, दिलीप जोशी ने साल 2000 में अक्षय कुमार स्टारर ‘खिलाड़ी 420’ में भी एक छोटा सा किरदार निभाया था.

दिलीप जोशी क्यों छोड़ना चाहते थे एक्टिंग

हालांकि एक समय था जब दिलीप जोशी काम न होने के कारण एक्टिंग छोड़ने वाले थे. जी हां आपने सही पढ़ा. कई शोज करने के बाद भी उन्हें करीब एक साथ तक बेरोजगार रहना पड़ा था. हालांकि फिर साल 2008 में मशहूर टेलीविजन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से उनकी किस्मत बदल गई. इस सीरियल ने उन्हें नई पहचान दी. एक्टर ने करीब 25 साल तक गुजराती थिएटर में भी काम किया है. दिलीप जोशी का प्रसिद्ध नाटक ‘दया भाई दो धाय’ 2007 में समाप्त हुआ.

दिलीप जोशी से पहले कौन से एक्टर्स को ऑफर हुआ था जेठालाल का रोल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आज जेठालाल की एक्टिंग और उनके लुक्स को हर कोई पसंद करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिलीप जोशी को कभी ये रोल ऑफर ही नहीं हुआ था. सच तो यह है कि यह रोल राजपाल यादव, अली असगर, योगेश त्रिपाठी और अहसान कुरेशी जैसे जाने-माने कलाकारों को ऑफर किया गया था. सभी ने इसे करने से इनकार कर दिया. इसके बाद दिलीप जोशी इस रोल के लिए राजी हो गए.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम से इस किरदार का कटेगा पत्ता, हमेशा के लिए छोड़ जाएगा सबको

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के पुराने टप्पू अब इस शो में आएंगे नजर, निभाएंगे विलेन का किरदार

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola