ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : जब नट्टू काका ने कहा था- 'मेकअप पहनकर मरना...', एक्टर की आखिरी इच्छा जानकर हो जाएंगे इमोशनल

Updated at : 24 Jun 2021 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : जब नट्टू काका ने कहा था- 'मेकअप पहनकर मरना...', एक्टर की आखिरी इच्छा जानकर हो जाएंगे इमोशनल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Nattu Kaka Aka Ghanshyam Nayak : टीवी का चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' में नट्टू काका (Nattu Kaka) का रोल घनश्‍याम नायक निभाते हैं. शो में सबको हंसाने वाले घनश्याम कैंसर से लड़ रहे हैं. हालांकि कीमोथेरेपी से गुजरने के बाद उनकी हालत काफी बेहतर है और एक्टर जल्द काम करना शुरू करना चाहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें नट्टू काका की आखिरी इच्छा के बारे में बताया गया है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Nattu Kaka Aka Ghanshyam Nayak : टीवी का चर्चित शो ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ में नट्टू काका (Nattu Kaka) का रोल घनश्‍याम नायक निभाते हैं. शो में सबको हंसाने वाले घनश्याम कैंसर से लड़ रहे हैं. हालांकि कीमोथेरेपी से गुजरने के बाद उनकी हालत काफी बेहतर है और एक्टर जल्द काम करना शुरू करना चाहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें नट्टू काका की आखिरी इच्छा के बारे में बताया गया है.

दरअसल, instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें घनश्याम नायक के आखिरी ख्वाहिश के बारे में बताया गया है. पोस्ट के मुताबिक नट्टू काका ने कहा है मेरी आखिरी इच्छा है कि मैं मेकअप लगाकर मरूं.’ बता दें कि घनश्याम तारक शो में काफी लंबे समय से जुड़े हुए है. इस शो से एक्टर को काफी लोकप्रियता हासिल हुई है.

https://www.instagram.com/p/CQeI6v0p2Cm/

वहीं, कुछ महीने पहले जब बॉम्बे हाई कोर्ट ने 65 साल से ज्यादा उम्र के एक्टर्स को शूटिंग करने की अनुमति दी थी, तब एक्टर बेहद खुश हुए थे. उन्होंने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा था, जब भी मुझे शूट के लिए कॉल आएगा, मैं खुशी-खुशी पहुंच जाऊंगा. मैं अपनी आखिरी सांस तक काम करना चाहता हूं. मेरी आखिरी इच्छा है कि मैं मेकअप लगाकर मरूं.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : जब निधि भानुशाली को लेकर गोली ने किया था खुलासा, बताया था ‘सोनू’ को कोई नहीं करता था पसन्द

वहीं, घनश्याम नायक ने ईटाइम्स संग बातचीत में अपने हेल्थ का अपडेट दिया था. उन्होंने बताया, “पिछले कई दिनों से मेरा कैंसर का इलाज चल रहा है और उम्मीद करता हूं कि सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा मुंबई में जल्द शूटिंग शुरू हो तो काम पर वापसी करूं. बता दें कि फैंस उनके कैंसर के बारे में जानने के बाद से ही उनके ठीक हो जाने के लिए दुआ कर रहे है.

गौरतलब है कि धनश्याम नायक ने 7 साल की उम्र से ही चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरूआत किया था. अब तक एक्टर 350 से ज्यादा हिंदी सीरियल और 200 से ज्यादा गुजराती और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola