ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : जब निधि भानुशाली को लेकर गोली ने किया था खुलासा, बताया था 'सोनू' को कोई नहीं करता था पसन्द

Updated at : 22 Jun 2021 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : जब निधि भानुशाली को लेकर गोली ने किया था  खुलासा, बताया था 'सोनू' को कोई नहीं करता था पसन्द

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Nidhi Bhanusali : टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो की दीवानगी फैंस में देखते बनती है. शो का हर किरदार के बारे में फैंस अच्छी तरह से जानते है. झील मेहता के शो छोड़ने के बाद सोनू के रोल को निधि भानुशाली ने प्ले किया था. अब निधि भी शो छोड़ चुकी है. बाद में उनकी टप्पू सेना से काफी अच्छी दोस्ती हो गई. हालांकि एक इंटरव्यू में कुश शाह (Kush Shah) यानी गोली ने खुलासा किया था कि शो के शुरुआत में निधि को कोई भी बिल्कुल पसन्द नहीं करता था.

कुश शाह जो अब निधि भानुशाली के बहुत करीबी दोस्त हैं ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि शरुआती दिनों में निधि और उसकी हमेशा कैटफाइट होती रहती थी. बता दें कि निधि ने 2013 से 2019 तक ‘सोनू’ की भूमिका निभाई थी. जिसके बाद उन्हें पलक सिधवानी ने रिप्लेस किया था.

टीवीटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कुश ने निधि को पसंद नहीं करने का चौंकाने वाला खुलासा किया था. कुश शाह ने बताया कि शुरुआत में निधि भानुशाली को कोई पसंद नहीं करता. वे सभी झील मेहता के बहुत अच्छे दोस्त थे और उन्हें उसे नये ‘सोनू’ के रूप में स्वीकार करने और उसके साथ दोस्ती करने में कुछ समय लगा.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : तो इस वजह से ‘टप्‍पू’ ने तारक शो को कहा था अलविदा, 9 साल तक किया था काम

इस दौरान निधि ने यह भी खुलासा किया कि शुरू में उनकी कैट फाइट हुई थी, लेकिन बाद में कुश से उनकी गहरी दोस्ती हो गई. गौरतलब है कि निधि इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन एक्ट्रेस अपनी एक से बढ़कर एक तसवीरें शेयर करती रहती है. निधि कई बार अपनी बिकिनी फोटोज से फैंस के होश उड़ा चुकी है.

वहीं, इस इंटरव्यू में ही कुश शाह ने बताया था कि तारक शो के बाद से उसकी जिंदगी बदल गई. कुश ने कहा था, पहले लोग या मेरे रिश्तेदार मेरे नाम से बुलाते थे लेकिन जबसे मैंने शो करना शुरू किया है, वे मुझे मेरे किरदार के नाम से ही बुलाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola