ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भिड़े ने गुरुचरण से उनके बुरे वक्त में बात न करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी के पास…

Updated at : 05 Mar 2025 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
Mandar Chandwadkar on gurucharan singh

Mandar Chandwadkar on gurucharan singh

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने एंटरटेनिंग एपिसोड से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. अब भिड़े की भूमिका निभाने वाले मंदार ने बताया कि उन्होंने सोढ़ी से क्यों बात नहीं की.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भारतीय टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 17 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. इस शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. हर एक कैरेक्टर काफी पॉपपुलर है. फैंस उनकी डे टूडे लाइफ के बारे में जानना पसंद करते हैं. अब भिड़े की भूमिका निभाने वाले मंदार चंदवाडकर ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने गुरुचरण सिंह से उनके बुरे वक्त में बात क्यों नहीं की.

मंदार ने क्यों नहीं की गुरुचरण सिंह से बात

हाल ही में, मंदार चंदवाडकर ने सुभोजित घोष के साथ एक इंटरव्यू में गुरुचरण से बात नहीं करने पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि गुरुचरण ने अपना नंबर बदल लिया था और नया नंबर मेरे पास नहीं था. एक्टर ने कहा, ”नहीं मेरी गुरुचरण से बात नहीं हो पाई, क्योंकि उसने अपना नंबर बदल लिया था. उनका दूसरा नंबर किसी के पास नहीं था.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

मंदार चंदवाडकर को गुरुचरण के बारे में सोशल मीडिया से मिली जानकारी

मंदार ने आगे कहा, “आखिरकार हमें पता चला कि वह ठीक हैं, सोशल मीडिया का धन्यवाद, आजकल पता चल जाता है. मुझे खुशी है कि वह अब अच्छा महसूस कर रहा है और वह जो भी करे, उसके लिए मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं.” गुरुचरण सिंह, टीएमकेओसी में सोढ़ी के रूप में जाने जाते हैं. हालांकि एकाएक खबर आई कि वह गायब हो गए हैं. पुलिस उन्हें ढूढ़ने की कोशिश कर रही थी. तभी वह अचानक वापस आ गए और कहा कि वह आध्यात्मिक यात्रा पर निकले थे.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola