Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मुनमुन दत्ता बनी बॉस लेडी, बबीता जी को देख फैंस बोले- आज जेठालाल गया काम...

शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन दत्ता ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. इन तसवीरों में एक्ट्रेस का बॉस लेडी लुक दिख रहा है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब टीवी का कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. मुनमुन की तसवीरें आए दिन इंटरनेट पर फैंस को बेकरार करती रहती है. उनकी लेटेस्ट फोटोज इस समय खूब पसन्द की जा रही है, जिसमें वो बॉस लेडी बनी दिख रही है.
मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस फोटोज पोस्ट किया हैं. एक्ट्रेस ने नियॉन ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ है और अलग- अलग पोज में फोटोशूट करवा रही है. इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा है और रेड हील्स पहना है. मुनमुन ने हरे रंग की अंगूठी और ईयररिंग्स भी पहना है, जो उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है.
https://www.instagram.com/p/CW8GFtMM6c2/
एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता की फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, आप इस आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही है. एक अन्य यूजर ने लिखा, बबीता जी क्या बात. एक दूसरे यूजर ने लिखा, मिस्टर अय्यर कहां है बबीता जी. एक यूजर ने लिखा, ग्रीन चिली. एक यूजर ने लिखा, आज जेठालाल गया काम से.
इससे पहले मुनमुन दत्ता का एक रील वीडियो फैंस ने काफी पसन्द किया था. वीडियो में लैड सॉन्ग पर कमाल के डांस मूव्स करते दिखी थी. शार्ट ड्रेस में वो बेहद स्टनिंग लगी थी. इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा था, मेशा की तरह मैं ट्रेंड में हमेशा लेट होती हूं.. मुझे लगता है कि मैं वास्तव में ‘आलसी’ हूं.
मुनमुन दत्ता के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है और उन्हें इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. मुनमुन एक शुरुआत से शो से जुड़ी हुई है और अब तो उनकी काफी पहचान हो गई है. एक्ट्रेस की तसवीरें इंटरनेट पर आते ही छा जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




