Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पलक सिधवानी के आरोपों पर असित कुमार मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- छवि जरूर…

Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Jan 2025 1:52 PM

विज्ञापन

Asit Kumar Modi on Palak Sindhwani allegations

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा को हाल ही में पलक सिधवानी ने अलविदा कहा. उन्होंने मेकर्स पर कई तरह के आरोप भी लगाए. अब निर्माता असित कुमार मोदी ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शोज में से एक है. शो के एंटरटेनिंग एपिसोड्स दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखते हैं. हाल ही में सोनू की भूमिका निभाने वाली पलक सिंधवानी ने शो को अलविदा कहा था. उन्होंने मेकर्स पर कई तरह के आरोप भी लगाए. अब असित कुमार मोदी ने बातों ही बातों में इसपर रिएक्ट किया.

असित कुमार मोदी ने पलक सिधवानी पर साधा निशाना

असित कुमार मोदी ने न्यूज 18 संग बात करते हुए इस बात का इशारा किया कि एक्ट्रेस को शो छोड़ने के लिए क्यों कहा गया था. उन्होंने यह भी दावा किया कि अभिनेत्री ने ‘बिना वजह हंगामा’ किया. उन्होंने कहा, ”सीरियल में काम करने के लिए हर किसी को अनुशासन में रहकर काम करना होता है. मैं भी सम्मान के साथ काम करता हूं. मैं सब टीवी के लिए भी एक शो बना रहा हूं. मेरा और कलाकारों का एक कॉन्ट्रैक्ट होता है. हमें हर महीने 26 एपिसोड बनाने होते है, जो एक रूल फॉलो करके ही सब काम होता है. यह आपके मूड पर निर्भर नहीं कर सकता है.”

पलक को इस वजह से किया गया आउट

निर्माता ने आगे ​​कहा, ”लोग आपको आपके किरदार की वजह से जानते हैं, चाहे वह पलक हो या अब्दुल. जहां अब्दुल का असली नाम शरद है, लेकिन लोग उन्हें बाहर में अब्दुल भाई कहकर बुलाते हैं. कलाकार अपने किरदारों के नाम से जाने जाते हैं. हमारे पास सभी पॉजिटिव कैरेक्टर ही है. ऐसे में अगर बाहर की दुनिया में कोई ऐसा वैसा ऐड करेगा, तो हमारी छवि पर जरूर असर पड़ेगा. हर कोई एक कॉन्ट्रैक्ट के तहत काम करता है. मुझे भी एक सीमा में रहकर काम करना पड़ता है.”

क्या असित मोदी ने पलक को भेजा है कानूनी नोटिस

असित मोदी ने इस राज पर से भी पर्दा उठाया कि क्या उन्होंने पलक सिधवानी को कानूनी नोटिस भेजा है. इसपर निर्माता ने कहा, ”हमने उनसे कॉन्ट्रैक्ट के भीतर काम करने के लिए कहा था. हम किसी भी चीज के लिए मना नहीं कर रहे हैं, लेकिन आपको हमसे पूछना होगा. यदि आप कुछ भी करने का निर्णय लेते हैं, तो ऐसा नहीं होता है. हमने उन्हें नोटिस भेजा है. हम उन्हें अदालत में नहीं घसीट रहे थे. हमारे वकील ने उसे अच्छी तरह से बातें समझाने की कोशिश की, लेकिन वह समझ नहीं पाई. उन्होंने बिना बात का हंगामा खड़ा कर दिया.”

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: खतरे में है जेठालाल के बापूजी की जान, पोपटलाल की भविष्यवाणी हुई सच

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का ये स्टार अस्पताल में हुआ भर्ती, VIDEO शेयर कर कहा- तबीयत बहुत…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola