Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: खतरे में है जेठालाल के बापूजी की जान, पोपटलाल की भविष्यवाणी हुई सच

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jethalal father Bapuji life in danger
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि बापूजी एक डरावने हादसे का शिकार हो जाते हैं, जिससे उनकी जान खतरे में आ जाती है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी बेहतरीन कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. इन-दिनों सीरियल में नए साल की पार्टी चल रही है. गोकुलधाम सोसाइटी में जश्न का माहौल है. हालांकि सभी लोगों ने इस मौके पर एक खास सरप्राइज सोचा और 100 से भी ज्यादा गुब्बारे मंगवाएं. जहां अय्यर बबीता जी से लेकर जेठालाल और बावरी को लगा कि उन्होंने ही बस बैलून मंगवाया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जब एक साथ 1000 गुब्बारे आए, तो हर कोई इसे देखकर शॉक्ड रह गया.
गोकुलधाम सोसाइटी में आए 1000 से भी ज्यादा गुब्बारे
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि गुब्बारे देखकर सभी खुश हो गए, लेकिन उनके मन में यह ख्याल था कि अगर इतने गुब्बारे को पकड़कर रखेंगे, तो नए साल का जश्न कैसे मना पाएंगे. जिसके बाद सोढ़ी भागकर जाता है और अपनी गाड़ी लेकर आता है. वह कहता है कि सारे बैलून को बांध देंगे, तब जमकर झूम सकते हैं. फिर बबीता जी कहती हैं कि जब गुब्बारे आसमान में जाएंगे, तो कैसे दिखेंगे. इसपर टप्पू सेना कहते हैं कि हम लाइट को इसपर लगा सकते हैं. जिससे यह दिखेंगे और चमकेंगे.
खतरे में आई बापूजी की जान
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बापूजी के हाथ में सभी गुब्बारे हैं और वह उसे लेकर हवा में उड़ रहे हैं. इधर गोकुलधाम सोसाइटी वाले उन्हें नीचे लाने की कोशिश कर रहे हैं. टप्पू दादाजी को पकड़ने के लिए हवा में जंप करता है, लेकिन वह उनके जूते तक ही पहुंच पा रहा है. सोढ़ी भी चाचा जी को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन नाकमयाब हो रहा है. जेठाठाल अपने पापा को यूं प्रोब्लम में देखकर काफी परेशान है. वहीं चंपक चाचा बार बार कह रहे हैं कि उन्हें कोई तो बचा लो. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बापूजी की जावन आखिरकार कौन बचा पाता है. बता दें कि पोपटलाल ने एआई की भविष्यवाणी पढ़ी थी, जिसमें था कि बापूजी ऊपर चले जाएंगे.
यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू बनी दुल्हन, बॉयफ्रेंड संग लिए फेरे, फैंस को याद आने लगे पोपटलाल
यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नये साल पर होगी दयाबेन की शो में वापसी? असित मोदी बोले- दिशा वकानी वापस…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










