Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : अंजलि भाभी की नाइट ड्रेस में फोटो वायरल, फैंस बोले- तारक मेहता की बीबी...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2021 11:51 AM
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अंजलि भाभी भले ही रील लाइफ में एक संस्कारी बहू का रोल निभाती होस लेकिन रियल लाइफ में काफी ज्यादा ग्लैमरस है. उनके एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फोटो में एक्ट्रेस नाइट गाउन में नजर आ रही हैं.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालों से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के सभी किरेदारों को दर्शक काफी पसंद करते हैं. यह शो हर हफ्ते टॉप 5 में अपनी जगह बनाता है. शो में अंजलि भाभी और तारक मेहता की जोड़ी दर्शकों को खूब पंसद आती है. अंजलि भाभी के डायट प्लैन से तारक मेहता काफी परेशान रहते हैं. वहीं अंजलि भाभी उनके सेहत को देखते हुए एटीएम स्पेशल खाना खिलाती रहती हैं.
अंजलि भाभी रील लाइफ में एक अच्छी पत्नी का रोल निभाती है. वहीं रियल लाइफ में एक्ट्रेस काफी ज्यादा ग्लैमरस है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फौलोइंग है. फैंस उनकी फोटोज को काफी पसंद भी करते हैं. इन दिनों सुनैना की कुछ बेडरूम तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं.
https://www.instagram.com/p/CA1kusyJN8m/
सुनैना फौजदार (Sunayana Fozdar) की वायरल हो रही ये फोटोज थ्रोबैक तस्वीर है. यह फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर कर फैंस से पूछा कि- क्या आप भी संडे मना रहे हैं?
Also Read: Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : टप्पू संग वायरल हुई बबीता जी की रोमांटिक तस्वीर! उस वक्त उनके साथ…
एक्ट्रेस इस फोटो में अपने बेड पर नजर आ रही हैं. उन्होंने एक पर्पल कलर की नाइट ड्रेस पहनी है. जिसमें वह काफी हसीन लग रही हैं. वहीं फैंस इस फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने खुले बाल रखे हुए हैं और अलग-अलग पोज दे रही हैं.
वहीं फैंस उनकी इस फोटोज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक फैंन ने लिखा, वाव अमेजिंग. वहीं दूसरे फैन ने लिखा, एकदम कयामत लग रही है. एक अन्य फैन ने लिखा, तारक मेहता की अंजलि…आज तो वो बेहोश हो जाएंगे.
आपको बता दें कि शो में जेठालाल और तारक मेहता एक दूसरे के जिगरे दोस्त है. दोनों हर वक्त एक दूसरे की मदद करते है. वहीं अंजलि भाभी के डायट और नुस्खे से हर कोई परेशान रहता है. खासकर तारक मेहता. तारक उनकी डायट को चीट करने से नहीं बाज आते है. दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है.
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










