TMKOC फेम ‘अंजलि’ को शो छोड़ने के 2 साल बाद भी नहीं मिले पैसे, नेहा मेहता बोली-मुझे मेरी मेहनत की कमाई…

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम नेहा मेहता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें अब तक बकाया पैसा नहीं मिला है. इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा कि, शो छोड़ने के बाद मैंने अपने बकाया बकाया के बारे में उन्हें कई बार फोन किया.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब टीवी का लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बारे में फैंस ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. हालांकि इस शो को अबतक कई एक्टर्स अलविदा कह चुके है, लेकिन फैंस उन्हें भूले नहीं है. तारक मेहता की पत्नी अंजलि का रोल नेहा मेहता निभाती थी, लेकिन वो इसे छोड़ चुकी है. अब उन्होंने बताया कि उन्हें अब तक बकाया पैसा नहीं मिला है.

विज्ञापन

नेहा मेहता को नहीं मिले पैसे

नेहा मेहता ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा साल 2020 में छोड़ दिया था. उनकी जगह शो में सुनैना फौजदार ने ली है. ईटाइम्स से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, मैंने 2020 में शो छोड़ने से पहले 12 साल तक तारक मेहता में अंजलि के रूप में काम किया था. पिछले छह महीने का पैसा बकाया है.

‘मुझे शिकायत करना पसंद नहीं…’

नेहा मेहता ने आगे कहा कि, शो छोड़ने के बाद मैंने अपने बकाया बकाया के बारे में उन्हें कई बार फोन किया. मुझे शिकायत करना पसंद नहीं. उम्मीद है जल्द ही कोई समाधान निकलेगा और मुझे मेरी मेहनत की कमाई मिल जाएगी. बता दें कि नेहा शो के शुरुआत से ही जुड़ी हुई है और उन्होंने अंजलि के रोल से खासी पहचान बनाई है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में ‘दयाबेन’ बनेंगी राखी विजन? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात
शैलेश लोढ़ा छोड़ चुके है शो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता का रोल निभाने वाले शैलेश लोढ़ा भी शो छोड़ चुके है. वो भी शो के शुरूआत से ही जुड़े थे, लेकिन अब वो शो में नजर नहीं आते. एक्टर एक नया कविता शो वाह भाई वाह होस्ट कर रहे है. इसका प्रोमो वीडियो भी सामने आया था.

दयाबेन बनेंगी राखी विजान?

वहीं, दयाबेन को लेकर खबर आ रही थी कि अब दिशा वाकनी को राखी विजान रिप्लेस करेंगी. हालांकि राखी ने अपने एक इंस्टा पोस्ट को लेकर साफ कर दिया कि वो उन्हें ये किरदार ऑफर नहीं हुआ है. एक्ट्रेस ने कैप्शन में कहा था, हैलो सभी को. यह खबर एक अफवाह है और इससे मैं खुद हैरान हूं. मुझे निर्माताओं या चैनल द्वारा संपर्क नहीं किया गया है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola