Karuppu Worldwide Collection: रिलीज के 2 दिन में ही सूर्या-तृषा की फिल्म ने दुनियाभर में कर डाली ताबड़तोड़ कमाई, आंकड़े जानें

करुप्पु कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Karuppu Worldwide Collection: साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा की नई फिल्म ‘करुप्पु’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने सिर्फ 2 दिनों में दुनिया भर से रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. जानिए पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
Karuppu Worldwide Collection: सूर्या और तृषा कृष्णन की नई फिल्म ‘करुप्पु’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म पहले 14 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन प्रोडक्शन हाउस को कुछ फाइनेंशियल परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से इसकी रिलीज एक दिन आगे बढ़ाकर 15 मई कर दी गई. हालांकि, रिलीज में हुई इस देरी का फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा. फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला और रिलीज होते ही ‘करुप्पु’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर दी. सिर्फ दो दिनों में ही फिल्म ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर सबको चौंका दिया है. आइए जानते हैं फिल्म का पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
वर्ल्डवाइड 2 दिनों में फिल्म ने कितनी कमाई की?
करुप्पु ने पहले दिन 15.5 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को थिएटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिसके चलते फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आया और इसने 24.15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया.
अगर दोनों दिनों की कमाई को जोड़ दिया जाए, तो भारत में फिल्म ने अब तक लगभग 39.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं विदेशों में भी इस फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. दुनियाभर की कुल कमाई मिलाकर ‘करुप्पु’ ने सिर्फ 2 दिनों में करीब 73.91 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

क्यों खास है यह फिल्म?
इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि सुपरस्टार सूर्या और एक्ट्रेस तृषा पूरे 21 साल बाद (इससे पहले 2005 में फिल्म ‘आरु’ में दिखे थे) एक साथ स्क्रीन पर वापस आए हैं. इस फिल्म के डायरेक्टर आरजे बालाजी हैं और मजेदार बात यह है कि वह खुद इस फिल्म में विलेन (विलेन का नाम बेबी कन्नन है) बने हैं. फिल्म में उनके साथ योगी बाबू और कई अन्य कलाकार भी हैं.
यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla Box Office: नई फिल्मों के बीच भी डटी ‘भूत बंगला’, 30वें दिन कमाई में आया उछाल, कमाए इतने करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










