Mouni Roy संग तलाक की खबरों पर पति सूरज नांबियार का आया फर्स्ट रिएक्शन, बताया क्या तीसरे शख्स की हुई थी एंट्री

Updated:
विज्ञापन

मौनी रॉय सूरज नांबियार फोटो- इंस्टाग्राम

सूरज नांबियार ने फाइनली मौनी रॉय संग अपनी तलाक रूमर्स पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि रिश्ते के खत्म होने के पीछे न तो किसी तरह का एलिमनी मामला है और न ही कोई कानूनी लड़ाई चल रही है.

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार की तलाक की खबरें इन-दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. बीते दिनों मौनी ने क्लियर किया था कि वे दोनों अलग हो रहे हैं. अब सूरज ने भी फाइनली तलाक पर रिएक्ट किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा नोट लिखा और बताया कि क्या उनके रिश्ते में कोई तीसरा इंसान आया था या फिर मौनी ने एलिमिनी की डिमांड की है.

विज्ञापन

मौनी रॉय संग तलाक पर क्या बोले सूरज नांबियार

सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साफ शब्दों में कहा कि उनके रिश्ते के खत्म होने के पीछे न तो किसी तरह का एलिमनी मामला है और न ही कोई कानूनी लड़ाई चल रही है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके बीच किसी तीसरे शख्स की वजह से दूरी नहीं आई. उनके मुताबिक, जो बातें सामने आ रही हैं, वे सिर्फ अफवाहें हैं और सच्चाई से उनका कोई लेना-देना नहीं है.

आपसी समझदारी से मौनी और सूरज ने अलग होने का किया है फैसला

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने और मौनी ने आपसी समझदारी और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया. दोनों ने यह कदम एक-दूसरे की भलाई को ध्यान में रखते हुए उठाया था. सूरज का कहना था कि यही पूरी सच्चाई है, जबकि बाकी सभी खबरें सिर्फ बनाई गई कहानियां हैं. अपने बयान में सूरज ने यह भी कहा कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी और मौनी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि दोनों ने सिर्फ अपनी निजी जिंदगी को शांति से जीने की इच्छा जताई थी.

सूरज ने मीडिया पर जताई नाराजगी

सूरज नांबियार ने अपने बयान में आगे कहा कि इस मुश्किल दौर में उन्होंने और मौनी रॉय ने हमेशा गरिमा और सम्मान बनाए रखा है. उनका मानना है कि जिस तरह दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को संभाला, उसी सम्मान के साथ मीडिया और लोगों को भी उनके बारे में बात करनी चाहिए. उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कई जगहों पर ऐसी कहानियां चलाई जा रही हैं जिनका हकीकत से कोई संबंध नहीं है. सूरज के मुताबिक, बिना किसी पुष्टि या सही जानकारी के खबरें प्रकाशित की जा रही हैं, जो पूरी तरह गलत और गैरजिम्मेदाराना है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी जानकारी को सामने लाने से पहले उसकी जांच होनी चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया.

यह भी पढ़ें- फाइनली आरजे माहवश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया दोनों के बीच क्या है सच

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola