लाहौर 1947 नहीं बल्कि इस एक्शन फिल्म से Sunny Deol थियेटर्स में देंगे दस्तक, जान लें रिलीज डेट

Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Oct 2024 4:11 PM

विज्ञापन

Sunny Deol: 'गदर 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, सनी देओल की आने वाली फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लिस्ट में 'जट्ट', 'लाहौर 1947', 'रामायण' और 'बॉर्डर 2' शामिल हैं.

विज्ञापन

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने पिछले साल गदर 2 के साथ धमाकेदार वापसी की थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की और कई रिकॉर्ड तोड़े. अब एक्टर की पाइपलाइन में कई धांसू मूवीज है. जिसमें जट, लाहौर: 1947, रामायण और बॉर्डर 2 शामिल है. फैंस हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले कहा गया कि बॉर्डर 2 उनकी अगली रिलीज होगी, जो साल 2025 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

बॉर्डर 2 से पहले सनी देओल की ये फिल्म होगी रिलीज

हालांकि अब कहा रहा है कि बॉर्डर 2 की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है. पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो सनी देओल गणतंत्र दिवस 2025 के वीकेंड पर गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित जट्ट के साथ अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सूत्र ने बताया, ”जट्ट की रिलीज डेट के बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द ही की जाएगी. माइथ्री प्रोडक्शन और सनी देओल का मानना ​​है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर ये एक्शन फिल्म दर्शकों के बीच धूम मचाएगी.”

जट्ट कहानी की क्या है कहानी

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि फिल्म जट्ट की कहानी में देशभक्ति का स्वाद भी होगा. दर्शक सीन्स देखकर इमोशनल हो जाएंगे. यह एक मजबूत भावनात्मक कोर के साथ बड़े बजट की एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, एक ऐसी शैली जिसमें सनी ने अपने करियर में बेस्ट परफॉर्म किया है. निर्माता इस फिल्म को दर्शक के सामने लाने के लिए काफी उत्साहित है.

लाहौर 1947 कब होगी रिलीज

लाहौर 1947 की बात करें तो आमिर खान की ओर से निर्मित फिल्म को अब मार्च से जून के बीच रिलीज किया जा सकता है. रिपोर्ट की मानें तो “निर्देशक राजकुमार संतोषी की देखरेख में पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जोरों पर चल रहा है, और निर्माता विभाजन के सीन्स के साथ-साथ बीते युग के सौंदर्यशास्त्र से कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं.”

Also Read- Border 2: सनी देओल की फिल्म में अब इस एक्टर की हुई एंट्री, फैंस बोले- गदर 2 की तरह सुपरहिट..

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola