ePaper

बॉलीवुड ने चला बड़ा दांव! बॉक्स ऑफिस पर गेमचेंजर साबित हो सकती हैं ये सीक्वल फिल्में

Updated at : 16 Jan 2023 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड ने चला बड़ा दांव! बॉक्स ऑफिस पर गेमचेंजर साबित हो सकती हैं ये सीक्वल फिल्में

सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत टाइगर 3 एक्शन फ़्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त है. पहली फिल्म एक था टाइगर 2012 में रिलीज हुई थी. इसमें कटरीना कैफ भी थीं. दूसरी किस्त टाइगर ज़िंदा है साल 2017 में रिलीज हुई थी. फिल्म इस साल दीवाली के मौके पर धमाका करने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

पिछले साल सिने प्रेमियों ने जहां नई और रोमांचक कंटेट का आनंद लिया. वहीं इस साल फैंस को बेसब्री से इंतजार है कई सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल का. बॉलीवुड इंडस्ट्री की इन फिल्मों पर पूरा भरोसा है कि ये फिल्में दर्शकों के मानक पर खरा उतरेंगी. सनी देओल की गदर 2 से लेकर अजय देवगन की सिंघम 3 तक कई बड़े सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर धमाका करनेवाले हैं.

Tiger 3

सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत टाइगर 3 एक्शन फ़्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त है. पहली फिल्म एक था टाइगर 2012 में रिलीज हुई थी. इसमें कटरीना कैफ भी थीं. दूसरी किस्त टाइगर ज़िंदा है साल 2017 में रिलीज हुई थी. फिल्म इस साल दीवाली के मौके पर धमाका करने के लिए तैयार है.

https://www.instagram.com/p/CjuQLmZoI-9/
Singham 3

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम 2011 में रिलीज हुई थी जिसमें अजय देवगन लीड रोल में थे. सिंघम रिटर्न्स 2014 में रिलीज़ हुई थी. 1 जनवरी 2023 को अजय देवगन ने एक पोस्ट के जरिए कंफर्म किया कि उन्होंने रोहित शेट्टी के साथ सिंघम 3 की स्क्रिप्ट पढ़ ली है और फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे.

https://www.instagram.com/p/Cm6FbTMK-5Q/
Dream Girl 2

आयुष्मान खुराना ने साल 2019 की फिल्म ड्रीम गर्ल में अपनी परफॉरमेंस से फैंस का दिल जीत लिया था. फिल्म की दूसरी किस्त ड्रीम गर्ल 2 2023 में रिलीज हो रही है. आयुष्मान के साथ फिल्म में अनन्या पांडे स्क्रीन साझा करेंगी. इसकी अनाउंसमेंट कर दी गई है.

https://www.instagram.com/reel/CikASfAI2WK/
Gadar 2

सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत गदर: एक प्रेम कथा एक ब्लॉकबस्टर थी. यह 2001 में रिलीज हुई थी. 22 साल बाद फिल्म के निर्माताओं ने सीक्वल की घोषणा की. इस फिल्म में सनी और अमीषा एक बार फिर साथ नजर आएंगे. गदर 2 के 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है. फिल्म की शूटिंग की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/CVCaW_xonLb/
Fukrey 3

कॉमेडी फ़्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त फुकरे बनने जा रही है. इसमें अली फज़ल के बिना पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और ऋचा चड्ढा हैं. अली फजल पहली दो किश्तों का हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि वह तीसरे का हिस्सा नहीं होंगे. फुकरे 3 के 2023 में रिलीज होने की उम्मीद है.

https://www.instagram.com/p/CapAAxHK6Rv/
Aashiqui 3

अनुराग बसु द्वारा निर्देशित आशिकी 3 में मुख्य भूमिका में कार्तिक आर्यन नजर आयेंगे. इसकी घोषणा 2022 में की गई थी. फिल्म रोमांटिक ड्रामा की तीसरी किस्त है. दूसरी किस्त 2013 में रिलीज़ हुई और इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर थे. 1990 में महेश भट्ट द्वारा निर्देशित, पूजा भट्ट और राहुल रॉय अभिनीत फिल्म की किस्त जारी की गई थी.

https://www.instagram.com/reel/CiHDdFIIgeK/
Also Read: Miss Universe 2023: इस सवाल का जवाब देकर मिस यूनिवर्स का ताज जीत ले गईं बॉनी ग्रेब्रिएल, दिविता राय चूकीं
Oh My God 2-OMG 2

अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म ओह माय गॉड की पहली किस्त को बड़े पैमाने पर खूब प्रशंसा मिली थी और यह हिट थी. निर्माताओं ने फिल्म के दूसरे भाग की घोषणा कर दी है और ओह माय गॉड 2 – OMG 2 2023 में रिलीज़ हो रही है. फिल्म में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी हैं.

https://www.instagram.com/p/CVXDMYUNVeD/

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola