Sunjay Kapur Photo With Sister: संजय की मौत के बाद बहन ने शेयर की पहली तसवीर, भाई को यादकर लिखा- हम तुम्हारे बिना…
Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Jun 2025 7:10 AM
Sunjay Kapur Sister Shares Photo With Late Businessman
Sunjay Kapur Photo With Sister: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा. हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया. अब उनकी बहन ने एक इमोशनल फोटो शेयर की है. साथ ही अपने भाई को याद किया.
Sunjay Kapur Photo With Sister: व्यवसायी और पोलो खिलाड़ी संजय कपूर का हाल ही में लंदन में निधन हो गया. उन्होंने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा. रिपोर्ट के अनुसार, उद्योगपति ने पोलो मैच के दौरान गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी. जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा. उनके अचानक चले जाने से फैंस के साथ-साथ उनके फैमिली सदमें में हैं. अब बहन मंधीरा ने अपने भाई को याद किया.
संजय कपूर की मौत के बाद बहन ने शेयर किया पहला इमोशनल पोस्ट
संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई के साथ एक अनदेखी सेल्फी शेयर की. तस्वीर में उनकी बहन सुपर्णा कपूर मोटवानी भी हैं. यह सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. मंधीरा ने तस्वीर को एक खास कैप्शन दिया. जिसमें लिखा था, “हम तुम्हारे बिना अधूरे हैं.” वायरल फोटो में भाई-बहन खुशी से मुस्कुरा रहे थे. भावना पांडे और सिकंदर खेर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने मंधीरा और कपूर परिवार को अपना प्यार भेजा.
पोलो मैच के दौरान संजय कपूर की हुई मौत
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि इस महीने की शुरुआत में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से संजय कपूर का इंग्लैंड में निधन हो गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तब हुई, जब उन्होंने खेल के बीच में गलती से एक मधुमक्खी निगल ली, जिससे उन्हें गंभीर एलर्जी हुई. संजय कपूर ने पहले डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी. साल 2003 में उन्होंने करिश्मा से शादी की. इस जोड़े के दो बच्चे भी हैं, समायरा और कियान. हालांकि, करिश्मा और संजय 2014 में अलग हो गए और 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया. तलाक की प्रक्रिया के दौरान, दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए.
करिश्मा कपूर के बाद प्रिया संग संजय ने की शादी
करिश्मा कपूर से अलग होने के बाद संजय कपूर को मॉडल और बिजनेसमैन प्रिया सचदेव से फिर से प्यार हो गया. दोनों की मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई और दिल्ली में उन्होंने प्राइवेट शादी की. उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अजरियास कपूर है. संजय कपूर सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे. एक बिजनेस लीडर होने के अलावा, वह एक उत्साही पोलो खिलाड़ी भी थे.
यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट की होगी बारिश, रिलीज हुई ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










