Friday OTT Releases: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट की होगी बारिश, रिलीज हुई ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Jun 2025 9:25 AM

विज्ञापन

Friday OTT Releases

Friday OTT Releases: इस वीक का भी वीकेंड फाइनली आ ही गया और दर्शकों के लिए कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिसे वह घर बैठे फैंमिली संग एंजॉय कर सकते हैं. इसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय किया जा सकता है. लिस्ट में ग्राउंड जीरो और प्रिंस एंड फैमिली शामिल है.

विज्ञापन

Friday OTT Releases: नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और जी 5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस वीक कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिसे घर बैठे एंजॉय किया जा सकता है. लिस्ट में इमरान हाशमी स्टारर एक्शन से भरपूर थ्रिलर ग्राउंड जीरो से लेकर दिलजीत दोसांझ अभिनीत एक मिस्ट्री कॉमेडी डिटेक्टिव शेरदिल, ड्रामा फाउंड का एक नया सीजन प्रिंस एंड फैमिली शामिल है.

Ground Zero – Amazon Prime Video

इमरान हाशमी अभिनीत यह फिल्म बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ दुबे के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने आतंकवादी मास्टरमाइंड गाजी बाबा को पकड़ने के लिए दो साल के मिशन का नेतृत्व किया था. इस एक्शन थ्रिलर में साईं ताम्हणकर और जोया हुसैन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Detective Sherdil – ZEE5

दिलजीत दोसांझ की ओर से निर्देशित यह रहस्य कॉमेडी एक शौकिया जासूस की कहानी है, जो अमीर बिजनेसमैन पंकज भट्टी की जटिल हत्या के रहस्य को सुलझाने का प्रयास करता है. फिल्म में डायना पेंटी, बोमन ईरानी, ​​चंकी पांडे, बनिता संधू और सुमीत व्यास भी सहायक भूमिकाओं में हैं.

Prince and Family – ZEE5

यह मलयालम फिल्म प्रिंस और एक ब्राइडल बुटीक के मालिक के जीवन पर आधारित है, जिसका जीवन तब बदल जाता है, जब वह चिंजू रानी से विवाह कर लेता है.

Semi-Soeter – Netflix

यह कॉमेडी फिल्म एक कपल पर बेस्ड है. जिसकी लाइफ तब बदल जाती है, जब उन्हें एक बेबी ब्रांड में काम करने के लिए अच्छा माता-पिता बनना पड़ता है.

Found Season 2 – JioHotstar

यह ड्रामा पीआर विशेषज्ञ के इर्द-गिर्द घूमता है, जो एक संकट प्रबंधन फर्म चलाता है जो लापता लोगों को खोजने में माहिर है.

Kapil Sharma Show Season 3 Episode 1- Netflix

द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो 21 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस नए सीजन में अर्चना पूरन सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी वापसी कर रहे हैं. मोस्ट अवेटेड शो के प्रोमो आउट हो चुके हैं और सलमान खान पहले गेस्ट के तौर पर दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए नहीं इस शख्स के लिए वापस आएगा अरमान, क्या टूटे रिश्ते सुधरेंगे

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola