समय रैना ने उड़ाया सुनील पाल का मजाक, विवाद बढ़ा तो कॉमेडियन ने दिया करारा जवाब

Updated:
विज्ञापन

सुनील पाल और समय रैना

समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए. यहां समय ने मजाक में सुनील पाल पर कई तीखी टिप्पणी की. अब कॉमेडियन ने सफाई दी है.

विज्ञापन

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के हालिया एपिसोड में समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया नजर आए. इंडिया गॉट लेटेंट के बाद पहली बार दोनों साथ किसी शो में साथ दिखे. यहां कपिल के साथ उनका हंसी-मजाक वाला अंदाज देखा गया. हालांकि जैसी ही कॉमेडियन सुनील पाल की एंट्री हुई, समय रैना ने उनपर पर कई हल्के-फुल्के तंज कसे, जिन पर वहां मौजूद लोग हंसते नजर आए. हालांकि सोशल मीडिया पर नेटिजन्स को यह रास नहीं आया और उन्हें यह अपमानजनक लगा. अब सुनील पाल ने इस मुद्दे पर सफाई दी.

विज्ञापन

क्या बोले सुनील पाल

सुनील पाल ने एचटी टाइम्स संग बात करते हुए सफाई दी. उन्होंने कहा कि मैंने इसे अपमान के रूप में नहीं लिया. उनके अनुसार यह एक कॉमेडी शो है, जहां एक-दूसरे की टांग खींचना फॉर्मेट का हिस्सा होता है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने भी समय पर जवाबी मजाक किए थे और यह सब मंच की जरूरत के हिसाब से था.

समय से नहीं है कोई दुश्मनी- सुनील पाल

सुनील ने आगे क्लियर किया कि अगर यही बातें किसी गंभीर माहौल में होतीं तो शायद उनका रिएक्शन अलग होता, लेकिन कॉमेडी की दुनिया में बड़े से बड़ा स्टार भी मजाक का हिस्सा बनता है. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें पहले से पता था कि समय शो में आने वाले हैं और उनके बीच कोई निजी दुश्मनी नहीं है.

समय रैना ने सुनील पाल को क्या कहा

पहले तो समय रैना कहा कि उन्हें सुनील से सिर्फ एक शिकायत है कि वह ठीक से दांत साफ नहीं करते. वहीं एक और कमेंट में उन्होंने उन्हें दस में से एक नंबर देने की बात कही. चप्पल पहनकर प्रीमियर में आने वाले सवाल पर भी समय ने चुटकी ली और कहा कि जुता तो इनको पड़ा जाता है किसी से.

यह भी पढ़ें- पवन के बाद फिर अक्षरा सिंह की जिंदगी में आई नई मोहब्बत, स्पेशल वन को लेकर कही ये बात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola