ePaper

'कॉमेडी स्टार्स' के जरिए वापसी कर रहे सुनील ग्रोवर, अब पागल मकान मालिक बनकर लोगों को हंसाएंगे

Updated at : 05 Aug 2020 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
'कॉमेडी स्टार्स' के जरिए वापसी कर रहे सुनील ग्रोवर, अब पागल मकान मालिक बनकर लोगों को हंसाएंगे

Sunil Grover new show Comedy Stars : कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आये दिन सुनील अपने फनी वीडियोज पोस्ट करते रहते है. 'गुत्थी' और 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी' जैसे किरदार निभाने के लिए प्रसिद्ध सुनील ग्रोवर अब जल्द ही 'कॉमेडी स्टार्स' (Comedy Stars) नाम के एक शो में नजर आएंगे. इसमें वो एक 'पागल लैंडलॉर्ड' के एक नए किरदार में दिखेंगे.

विज्ञापन

Sunil Grover new show Comedy Stars : कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आये दिन सुनील अपने फनी वीडियोज पोस्ट करते रहते है. ‘गुत्थी’ और ‘डॉक्टर मशहूर गुलाटी’ जैसे किरदार निभाने के लिए प्रसिद्ध सुनील ग्रोवर अब जल्द ही ‘कॉमेडी स्टार्स’ (Comedy Stars) नाम के एक शो में नजर आएंगे. इसमें वो एक ‘पागल लैंडलॉर्ड’ के एक नए किरदार में दिखेंगे.

काफी समय से कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का टीवी पर फैंस इंतजार कर रहे है. अब टीआईओ के एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो के करीबी सूत्र ने बताया कि इसमें सुगंधा मिश्रा, संकेत भोसले, सिद्धार्थ सागर, उपासना सिंह, शिल्पा शिंदे, परितोष त्रिपाठी जैसे कलाकार कॉमेडी स्टार्स शो में अलग अलग किरदार में नजर आएंगे.

https://www.instagram.com/p/CDLGh3TH3VR/

कॉमेडी स्टार्स का निर्माण प्रीति और नीती सिमोस द्वारा किया जा रहा है. यह एक डेली शो होगा और सोमवार से शुक्रवार तक प्रसारित किया जाएगा. इसके लिए शूटिंग एक डेली शो की तरह हो रही है. वहीं, सुनील ग्रोवर शो एक पागल मकान मालिक की भूमिका निभा रहे हैं और किरायेदारों का किरदार सात टीवी सितारों द्वारा निभाया जाएगा.

Also Read: अब सुनील ग्रोवर बने ‘रत्नागिरी’, वीडियो में सुनाया बॉयफ्रेंड केतन से ब्रेकअप का किस्सा, देखें ये फनी VIDEO

कुछ समय पहले सुनील ग्रोवर का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. वीडियो में वो टीचर और स्टूडेंट दोनों रूप में नजर आये थे. टिंकू और टीचर की इस क्लास में बच्चों की बदमाशी किस तरह चल रही है, वीडियो में सुनील ने यही दिखाया था. टीचर्स स्टूडेंट से कहती हैं, ‘टिंकू वर्चुअल क्लास में आपका स्वागत है. आज हम हिन्दी पढ़ेंगे.’ इतना सुनते ही टिंकू बिना हिले बैठा रहता है. टीचर को लगता है कि इंटरनेट प्रॉब्लम है. तभी पीछे एक महिला आती है. टीचर उसे पकड़ लेती है कि वो बदमाशी कर रहा है. इसमें बच्चे बने सुनील का रिएक्शन देख आप जरूर हंसने लगेगे.

इससे पहले भी सुनील ग्रोवर ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में सुनील रत्नागिरी नाम की लड़की के किरदार में नजर आ रहे थे. सुनील ने बड़े बालों वाला विग पहना हुआ था और पिंक कलर का लिपस्टिक लगा रखा था. वीडियो शेयर करते हुए ‘रत्नागिरी’ बने सुनील ग्रोवर ने बॉयफ्रेंड केतन से कहा, ‘केतन मैं तुमसे नफरत करती हूं. प्यार अंधा हो सकता है लेकिन मैं नहीं. सब खत्म हो गया है और मैं शांत हूं. अमीर की औलाद- बाय. रत्नागिरी.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola