Sunidhi Chauhan Birthday: जगराते में गाने से लेकर 18 साल की उम्र में शादी कर 1 साल में तलाक लेने तक…. बर्थडे स्पेशल पर जानें खास बातें

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Aug 2024 6:00 AM

विज्ञापन

Sunidhi Chauhan बॉलीवुड इंडस्ट्री की सक्सेसफुल सिंगर्स में शुमार है. उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में लोहा मनवाया है. आज उनका जन्मदिन है, इस मौके पर हम उनके बारे में कई खास बातें आपको बताएंगे.

विज्ञापन

Sunidhi Chauhan का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर्स की लिस्ट मे शुमार है. सुनिधि ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है, जिससे न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में उनकी फैन फॉलोविंग है. आज सुनिधि चौहान का 41वां जन्मदिन है. ऐसे में आज हम उनके बर्थडे स्पेशल पर उनके बारे में कई खास बताएंगे.

सपनों को पूरा करने के लिया दिया दी थी पढ़ाई की कुर्बानी

सुनिधि चौहान का जन्म 14 अगस्त, 1983 को दिल्ली में एक राजपूत परिवार में हुआ था. सुनिधि ने अपना एजुकेशन भी दिल्ली के ग्रीनवे मोर्डर्न स्कूल से पूरा किया. स्कूली पढ़ाई पूरी हों के बाद उन्होंने पढ़ना-लिखना छोड़ दिया था. इसकी वजह उनका सिंगिंग में करियर बनाना था. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात करते हुए कहा था कि, ‘मैंने पढ़ाई छोड़ दी क्योंकि मुझे पढ़ाई का मन नहीं था. मैंने एक गायक के रूप में अपने सपने को आगे बढ़ाने का फैसला किया था और मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है.’ सुनिधि जब 4 साल की थीं तभी से वह गाना जाती थीं. वह अपना रियाज सीडी कैसेट्स से करती थीं. स्कूली पढ़ाई के दौरान उन्होंने कई जगरातों में भी माता की चौकी गाई है.

Also Read: Sunidhi Chauhan के पति Hitesh Sonik ने शादी टूटने की खबरों पर तोड़ी चुप्‍पी, कही ये बड़ी बात

Also Read: #SunidhiChauhan: घर से बगावत कर अपने से 14 साल बड़े लड़के से की थी शादी, जानें ये बातें…

सुनिधि चौहान का बॉलीवुड में सिंगिंग डेब्यू

सुनिधि चौहान ने साल 1966 में दूरदर्शन पर प्रसारित एक सिंगिंग शो ‘मेरी आवाज सुनो’ में भाग लिया था. ख़ास बात यह थी कि वह इस प्रतियोगिता को जीती भीं और ‘लता मंगेशनकर ट्रॉफी’ से सम्मानित भी हुई थीं. बात करें उनके बॉलीवुड डेब्यू की, तो सुनिधि ने बॉलीवुड में अपना सिंगिग डेब्यू साल 1996 में फिल्म ‘शस्त्र’ से किया था. इस फिल्म के लिए सुनिधि चौहान ने ‘लड़की दीवानी लड़का दीवाना’ गाया था. इसमें उनका साथ उदित नारायण और आदित्य नारायण ने दिया था. सुनिधि ने अब तक के अपने सिंगिंग करियर में लगभग 2000 से भी ज्यादा गाने अलग-अलग भाषा में गाए हैं.

सुनिधि ने 18 साल की उम्र में पहली शादी की

सुनिधि के निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने महज 18 साल की उम्र में बॉबी खान से शादी की थी. हालांकि, उनकी यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाई और एक साल के अंदर दोनों एक दूसरे से अलग हो गए. इसके बाद सुनिधि को दुबारा प्यार हुआ और उन्होंने साल 2012 में म्यूजिक कंपोजर हितेश से शादी की थी. अब दोनों का एक बीटा है, जिसका नाम तेघ है.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola