क्या सुमोना चक्रवर्ती को कपिल शर्मा शो से बाहर निकाल दिया गया था, एक्ट्रेस बोलीं- जुलाई में शो खत्म हो गया था और…

Updated:
विज्ञापन
Sumona Chakravarti Kapil Sharma

Sumona Chakravarti Kapil Sharma

सुमोना चक्रवर्ती ने हाल ही में बताया कि उन्हें कपिल शर्मा शो से बाहर निकाला गया था या नहीं. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि उनके और कपिल के बीच कोई मनमुटाव नहीं है. इन दिनों एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 को लेकर चर्चा में है.

विज्ञापन

सुमोना चक्रवर्ती इन दिनों रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर लाइमलाइट में है. शो की शूटिंग करके सुमोना रोमानिया से वापस भारत आ गई है. कुछ दिन पहले ऐसी रिपोर्ट आई थी कि एक्ट्रेस को कपिल शर्मा शो से बाहर निकाल दिया गया था, नाकि उन्होंने खुद अपनी मर्जी से छोड़ा था. इस खबर को लेकर एक्ट्रेस के फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए थे. अब सुमोना ने ऐसी सारी खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और सच्चाई बताई है.

क्या कपिल शर्मा शो से बाहर निकाल दिया गया था सुमोना चक्रवर्ती को

सुमोना चक्रवर्ती नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नहीं देखने पर फैंस थोड़े निराश हो गए थे. जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी खबर आई कि सुमोना, कपिल शर्मा से नाराज है. अब एक्ट्रेस ने न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैंने बार-बार यही कहा है कि मैं एक शो का हिस्सा थी, जो पिछले साल जुलाई में खत्म हो गया था. ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मैं इससे बाहर निकल गई, या मैंने रिजाइन कर दिया दिया, या मुझे बाहर निकाल दिया गया.”

Also Read- The Great Indian Kapil Sharma Show का हिस्सा नहीं बनने पर सुमोना चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जिस शो का मैं हिस्सा थी…

Also Read-Kapil Sharma की ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना चक्रवर्ती ने शेयर की ऐसी पोस्ट, फैंस बोले- टाइगर जिंदा है अभी

कपिल शर्मा और सुमोना के बीच नहीं कोई मनमुटाव

सुमोना चक्रवर्ती ने आगे कहा, ”जुलाई में शो खत्म हो गया था और उसके बाद हमलोग आगे बढ़ गए. हम सबने अपने व्यक्तिगत प्रोजेक्ट करना शुरू कर दिया.” साथ ही उन्होंने बताया कि उनके और कपिल शर्मा के बीच कोई मनमुटाव नहीं है. ना ही मैं उनसे नाराज हूं. मैंने पहले उनके साथ काम किया था, और फिर मैं रोमानिया चली गई.” वहीं, खतरों के खिलाड़ी 14, कलर्स पर 27 जुलाई से शुरू होगा. शो की शूटिंग रोमानिया में इस बार हुई है. इस सीजन शो में सुमोना के अलावा कृष्णा श्रॉफ, आसिम रियाज, गशमीर महाजनी, आशीष मेहरोत्रा, शिल्पा शिंदे, अभिषेक कुमार, नियति फतनानी, करणवीर शर्मा, अदिति शर्मा, समर्थ जुरेल, निमृत कौर अहलूवालिया, अभिषेक कुमार नजर आएंगे.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola