Student Of The Year 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, करण जौहर नहीं बल्कि ये डायरेक्टर करेंगी डायरेक्ट

karan johar
Student Of The Year 3: स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 फिल्म नहीं बल्कि वेब सीरीज का रूप लेने वाली है. करण जौहर ने प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि तीसरी किस्त का निर्देशन नॉक्टर्नल बर्गर फेम रीमा माया करेंगी.
Student Of The Year 3: करण जौहर बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय फिल्म निर्माताओं में से एक हैं और उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इन-दिनों डायरेक्टर ‘ऐ वतन मेरे वतन’ और ‘शोटाइम’ जैसी सीरीज की सफलता का आनंद ले रहे हैं. बीते दिनों करण ने चंडीगढ़ में सिनेवेस्टर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (CIFF) में भाग लिया और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ के बारे में कुछ डिटेल्स शेयर की. उन्होंने बताया कि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ एक वेब सीरीज होगी और इसका निर्देशन रीमा माया करेंगी.
वेब सीरीज होगी स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3
नए निर्देशकों और लेखकों के साथ टीम बनाने के बारे में बात करते हुए करण ने रीमा का उदाहरण देते हुए कहा कि रीमा माया स्टूडेंट ऑफ द ईयर के डिजिटल संस्करण का निर्देशन करेंगी। उन्होंने आगे कहा, “लेकिन यह उनका तरीका होगा और निश्चित रूप से मेरा नहीं, क्योंकि अगर मैं रीमा माया की दुनिया में एंट्री करूंगा, तो मैं इसे और अधिक भ्रमित बना दूंगा. मैं बस उनकी आवाज बनकर आपको ये बता रहा हूं. वह अपने स्टाइल में इस सीरीज को बनाएंगी.”
कौन हैं रीमा माया
रीमा एक इंटरनेशनल पुरस्कार विजेता लेखिका-निर्देशक और प्रोडक्शन हाउस, कैटनीप की सह-फाउंडर हैं. वह एक स्वतंत्र फिल्म निर्माता हैं, जो अपनी शॉर्ट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. सनडांस फिल्म फेस्टिवल 2018 में उनकी शॉर्ट फिल्म काउंटरफीट कुंकू को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. उनकी सबसे हालिया फिल्म नॉक्टर्नल बर्गर है, जिसका प्रीमियर सनडांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में शॉर्ट फिल्म प्रोग्राम सेक्शन में हुआ था. उन्होंने नेटफ्लिक्स, रेड बुल और boAt जैसे ब्रांडों के लिए वीडियो भी निर्देशित किया है.
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3
हार्पर्स बाजार की रिपोर्ट के मुताबिक शनाया कपूर स्टूडेंट ऑफ द ईयर की तीसरी किस्त में नजर आ सकती है. बता दें कि साल 2012 में, करण जौहर ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ तीन नए कलाकारों आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, और वरुण धवन को लॉन्च किया था. कुछ साल बाद, पुनीत मल्होत्रा ने टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया अभिनीत ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ का निर्देशन किया.
Also Read- Animal: करण जौहर ने एनिमल की सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रणविजय-अबरार को देख आंखों में आंसू…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










