Animal: करण जौहर ने एनिमल की सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रणविजय-अबरार को देख आंखों में आंसू…

Updated:
विज्ञापन
Animal: करण जौहर ने एनिमल की सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रणविजय-अबरार को देख आंखों में आंसू…

संदीप रेड्डी वांगा पिछले महीने एनिमल लेकर आए और बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. सिनेप्रेमियों ने रणबीर कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी पर प्यार बरसाया. फिल्ममेकर करण जौहर ने कहा एक्शन-थ्रिलर सबसे बेहतरीन फिल्म है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. संदीप रेड्डी वांगा की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े और दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही.

undefined

फिल्म निर्माता करण जौहर ने आखिरकार बॉबी देओल अभिनीत फिल्म पर अपने विचार व्यक्त किए हैं. करण ने कहा कि फिल्म के एक खास सीन का उन पर गहरा प्रभाव पड़ा.

undefined

जब एनिमल 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज हुई, तो थिएटर्स हाउसफुल हो गए और लोग अपने लिए सीट बुक करने के लिए मूवी हॉल के बाहर लाइन में खड़े थे. सिर्फ फिल्म प्रेमी ही नहीं, बल्कि करण जौहर भी सोचते हैं कि फिल्म को जो सफलता मिली है, वह उसकी हकदार है.

undefined

गैलाटा प्लस से बात करते हुए फिल्म निर्माता ने कहा कि क्लाइमेक्स में, जब रणबीर कपूर और बॉबी देओल एक-दूसरे से भिड़ गए, तो उनकी आंखों में आंसू आ गया था.

undefined

उन्होंने कहा, “अंत में जब रणविजय और अबरार एक दूसरे को मारने जा रहे हैं और गाना बजा तो मेरी आंखों में आंसू थे. उन्होंने खुद से सवाल किया कि खून और हिंसा से भरे दृश्य के दौरान वह कैसे रो सकते हैं. संदीप रेड्डी वांगा न बेहतरीन काम किया है. ये सभी नहीं कर सकते हैं.

undefined

फिल्म की सफलता को ‘गेम चेंजिंग’ बताते हुए करण जौहर ने कहा, ‘मैंने फिल्म दो बार देखी. पहला, इसे एक दर्शक के रूप में देखना और दूसरा, इसका रिसर्च करना. मुझे लगता है कि एनिमल की सफलता, रणबीर के लिए गेम चेंजिंग है.”

undefined

करण जौहर ने घोषणा की है कि साल 2023 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म एनिमल है, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है. वह फिल्म की फ्रंट-फुटेड और दृढ़ विश्वास-आधारित कहानी से प्रभावित हुए.

undefined

संदीप द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म में एक बेटे और पिता के बदलते रिश्ते को दिखाया गया है. इसमें अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

undefined

201 मिनट की अवधि के साथ, यह फिल्म सबसे लंबी भारतीय फिल्मों में से एक है और इसने बॉक्स ऑफिस पर 850 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

Also Read: Animal: महेश भट्ट ने एनिमल की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रणबीर और संदीप ने सिनेमा को जादुई…
विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola