Stree 2: अरशद वारसी ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब पैसे का सदुपयोग…

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Nov 2024 11:12 AM

विज्ञापन

Rajkummar Rao Fees

Stree 2: स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. मूवी ने दुनिया भर में 856.98 करोड़ की कमाई की और ये ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. अब अरशद वारसी ने मूवी की तारीफ की है.

विज्ञापन

Stree 2: श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. फिल्म ने धुआंधार कमाई करते हुए 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. हॉरर कॉमेडी को दर्शकों का खूब प्यार मिला. कहानी इस बार स्त्री नहीं बल्कि सरकटे भूत की थी, जिसने चंदेरी गांव में आतंक मचाकर रखा था. अब अरशद वारसी ने फिल्म की जमकर तारीफ की.

स्त्री 2 की तारीफ में अरशद वारसी ने कही ये बात

अरशद वारसी से जब पूछा गया कि उन्होंने आखिरी सबसे अच्छी फिल्म कौन सी देखी थी. एक्टर ने तुरंत राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर-स्टारर स्त्री 2 का नाम लिया. मैशेबल इंडिया संग बात करते हुए अरशद ने कहा, ”मैंने स्त्री 2 देखी… मुझे यह बहुत पसंद आई, मुझे लगा कि यह शानदार है. मुझे यह सचमुच अच्छा लगा. राजकुमार राव बहुत अच्छे थे, उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की है और वह बहुत अच्छे अभिनेता हैं. जब मैं देखता हूं कि पैसे का सदुपयोग हो रहा है तो मुझे आनंद आता है.”

अरशद ने जोकर कमेंट पर कही ये बात

अरशद ने हाल ही में प्रभास को जोकर कह दिया था. इसपर बात करते हुए एक्टर ने कहा, “मैंने पहले ही तय कर लिया है कि मैं हर उस फिल्म को पसंद करूंगा जो मैं देखने जा रहा हूं. मैंने अपना मन बना लिया है, हर अभिनेता मुझे पसंद है, हर स्क्रिप्ट मुझे पसंद है, हर निर्देशक मुझे पसंद है.”

स्त्री 2 ने कितनी की कमाई

स्त्री 2 का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और इसमें श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी हैं. यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई स्त्री का सीक्वल है. स्त्री 2 की तीसरी किस्त पर भी काम चल रहा है. मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म थी, जिसने रिलीज के 39वें दिन यह उपलब्धि हासिल की. यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

Also Read- Stree 2 Movie Review:स्त्री 2 हॉरर कॉमेडी जॉनर की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्म ..

Also Read- Stree 2: IMDb पर बनी नंबर 1 फिल्म: 58 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 3 रिकॉर्ड्स तोड़ना नामुमकिन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola