Splitsvilla कंटेस्टेंट ने किया चौंकाने वाला खुलासा, भारत आने पर हुई किडनैप,बोली-3 दिन तक कमरे में रही बंद
Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Jan 2023 10:39 AM
Hiba Trabelssi इन दिनों चर्चा में है. एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ से जुड़ी एक बात बताई है, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे. हिबा ने बताया कि जब वो भारत आई थी तो उन्हें किडनैप कर लिया गया था.
मॉडल और डांसर Hiba Trabelssi इस समय पॉपुलर रियलिटी शो ‘स्पिल्ट्सविला 14’ में नजर आ रही है. हिबा का ये पहला हिन्दी टीवी शो और इसमें उनका बॉन्ड कंटेस्टेंट आगाज अख्तर दिख रहा है. इस बीच एक इंटरव्यू में डांसर हिबा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे. हिबा को किडनैप कर लिया गया था, जहां उन्हें तीन दिन तक कमरे में बन्द करके रखा गया था.
Hiba Trabelssi इन दिनों चर्चा में है. ईटाइम्स को एक दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने हैरान करने वाला खुलासा किया है. हिबा जब भारत आई तो उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया था. उन्होंने बताया, जब मैं मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए भारत आई तो मेरे साथ धोखा हुआ. मैं बिना मानव-तस्करी का शिकार हुई, जो मेरी लाइफ की सबसे डरावनी घटना थी. जिस शख्स पर मैंने भरोसा किया, उसने मेरा भरोसा तोड़ दिया. मेरे साथ अमानवीय व्यवहार किया गया.
हिबा हुई थी किडनैप
Hiba Trabelssi इन दिनों चर्चा में है. ईटाइम्स को एक दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने हैरान करने वाला खुलासा किया है. हिबा जब भारत आई तो उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया था. उन्होंने बताया, जब मैं मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए भारत आई तो मेरे साथ धोखा हुआ. मैं बिना मानव-तस्करी का शिकार हुई, जो मेरी लाइफ की सबसे डरावनी घटना थी. जिस शख्स पर मैंने भरोसा किया, उसने मेरा भरोसा तोड़ दिया. मेरे साथ अमानवीय व्यवहार किया गया.
तीन दिन तक कमरे में बन्द थी हिबा
हिबा ने आगे बताया, मुझे किडनैप कर लिया गया और तीन दिन तक बिना खाना-पानी के एक कमरे में बंद कर दिया गया. लेकिन ये सब से मैं निकल गई और इससे बच निकली. इस घटना ने मानसिक और शारीरिक रूप से मुझ पर गहरा प्रभाव छोड़ा. बता दें कि स्पिल्ट्सविला 14 को सनी लियोनी होस्ट कर रही है. सनी के बारे में हिबा ने कहा कि वो उनकी प्रेरणा है. साथ ही अर्जुन बिजलानी के बारे में उन्होंने कहा कि वो सबसे प्यारे इंसान है औऱ वो उनका सम्मान करती है. हिबा ने कहा, दोनों होस्ट शो के अलावा कैमरे के पीछे भी प्रतियोगियों के साथ बहुत अच्छे, मिलनसार और समझदार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










