सोनम कपूर को बेटा होगा या बेटी? फैंस ने बेबी बंप देखकर की भविष्यवाणी

Updated:
विज्ञापन
सोनम कपूर को बेटा होगा या बेटी? फैंस ने बेबी बंप देखकर की भविष्यवाणी

Sonam Kapoor 2nd Baby: सोनम कपूर के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. लाइम ग्रीन लहंगे में उनका खूबसूरत अंदाज चर्चा में है. फैंस ने बच्चे के जेंडर को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिये हैं और दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं. देखें फैंस ने क्या कहा है?

विज्ञापन

Sonam Kapoor 2nd Baby: वेलकम बेबी की खुशखबरी के बीच सोनम कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में हुए उनके बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और उनके लुक की हर तरफ तारीफ हो रही है. लाइम ग्रीन लहंगे में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उनके इस अंदाज में ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल देखने को मिला. दूसरे बच्चे के आने की खुशी में सोनम और आनंद आहूजा काफी उत्साहित हैं और फैंस भी इस खास पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनकी डिलीवरी स्प्रिंग 2026 में होने की उम्मीद है.

नेटिजन्स लगा रहे हैं बच्चे के जेंडर का अंदाजा

सोनम के बेबी शॉवर की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए. किसी ने लिखा कि उन्हें लगता है सोनम को बेटी होगी, तो किसी ने बेबी बंप की शेप देखकर अंदाजा लगाया. लेकिन, इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं होता. असल में बच्चे का जेंडर सिर्फ मेडिकल जांच से ही पता चलता है.

सोनम और आनंद की खूबसूरत जर्नी

सोनम और आनंद की शादी साल 2018 में हुई थी और 2022 में दोनों ने अपने बेटे वायु का स्वागत किया. नवंबर 2025 में सोनम ने दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी दी थी, जिसके बाद से ही फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

घर पर सादगी भरा बेबी शॉवर

बीते दिन मुंबई में उनके घर पर एक छोटा और खास गोद भराई फंक्शन रखा गया था, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए. करीना कपूर खान ब्लू-व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं, तो खुशी कपूर ने येलो-व्हाइट साड़ी में सबका ध्यान खींचा. इस मौके पर अनिल कपूर, महीप कपूर, अंशुला कपूर के साथ-साथ मसाबा गुप्ता, शबाना आजमी और भूमि पेडनेकर जैसी कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहीं.

यह भी पढ़ें: मां बनने से पहले सोनम कपूर का जश्न, जुटे बॉलीवुड सितारे, PHOTOS

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola