सोनाली फोगाट हत्या मामले में कांग्रेस नेता का आरोप, कहा- केस को रफा-दफा करने की कोशिश में पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2022 11:36 AM
गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने ''कई नेताओं ने कहा कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी, लेकिन अंत में उनकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है. हर पहलू की जांच किए जाने की जरूरत है. सच्चाई का पता लगाने के लिए इस तरह के मामलों की सीबीआई से जांच कराए जाने की आवश्यकता है.''
कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की कथित हत्या की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की. पार्टी ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है. फोगाट की मंगलवार को गोवा में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद राज्य पुलिस ने उनके निजी सहायक सहित दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.
गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”कई नेताओं ने कहा कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी, लेकिन अंत में उनकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है. हत्या के इस मामले में जो सामने दिखाई दे रहा है, उसके अलावा भी बहुत कुछ छिपा है. हर पहलू की जांच किए जाने की जरूरत है. सच्चाई का पता लगाने के लिए इस तरह के मामलों की सीबीआई से जांच कराए जाने की आवश्यकता है.”
गोवा पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को कथित तौर पर मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले एक संदिग्ध तस्कर को हिरासत में ले लिया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों ने अपने बयान में संदिग्ध से मादक पदार्थ खरीदने की बात ‘स्वीकार’ की थी, जिसके बाद संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर दत्ताप्रसाद गांवकर को अंजुना से हिरासत में ले लिया गया.
अधिकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए एक अन्य व्यक्ति की पहचान कर्लीज रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स के रूप में हुई है, जहां फोगाट (42) रहस्यमय परिस्थितियों में अपनी मौत से पहले 22 अगस्त की देर रात पार्टी कर रही थीं. गोवा पुलिस ने हरियाणा की लोकप्रिय टिकटॉक स्टार फोगाट के साथ गोवा आए सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था. फोगाट को 23 अगस्त की सुबह उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में उनके होटल से मृत अवस्था में लाया गया था.
Also Read: सोनाली फोगाट की मौत से पहले का CCTV फुटेज वायरल, गोवा पुलिस का खुलासा- आरोपियों ने दिया था ड्रग्स और…
पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि सागवान और सिंह ने कथित तौर पर पानी में ‘नशीला पदार्थ’ मिलाया था और 22 और 23 अगस्त की रात को कर्लीज रेस्तरां में पार्टी के दौरान उन्होंने फोगाट को इसे पीने के लिए मजबूर किया. पुलिस ने कहा कि दोनों पर हत्या का आरोप लगाया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि फोगाट की कथित हत्या के लिए ‘आर्थिक हित’ जिम्मेदार हो सकता है. (भाषा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










